Homeविविध विषयअन्यISSF Shooting : सौरभ ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

ISSF Shooting : सौरभ ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

सर्बियाई निशानेबाज़ के साथ बराबरी पर रहे सौरभ ने काफी अच्छी शुरुआत की थी। दूसरी सीरीज़ में सौरभ ने अपनी क्षमता को बरक़रार रखा और इस तरह वो पहला स्थान प्राप्त करने में वो सफल रहे।

इतिहास रचने की कोई उम्र नहीं होती, अगर मेहनत हो और कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो तो वो कभी रचा जा सकता है। ऐसा ही कारनामा 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने कर दिखाया। सौरभ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (ISSF) विश्वकप में न सिर्फ़ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि गोल्ड मेडल अपने नाम करके देश के लिए टोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा भी सुनिश्चित किया।

बता दें कि सौरभ ने ISSF सत्र की शुरुआती प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए 245 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सर्बिया के दामी मिकेच रहे जिन्होंने 239.3 प्राप्त किए। और अगर बात करें कांस्य पदक की तो वो 215.2 अंकों के साथ चीन के वेई पांग के हिस्से गया।

सौरभ ने अपनी पारी में आठ पुरुषों के फाइनल में अपनी पकड़ मज़बूत रखी और रजत पदकधारी से 5.7 अंक की बढ़त बनाए रखी। इस प्रकार सौरभ अंतिम शॉट से पहले ही गोल्ड मेडल अपने नाम करने में क़ामयाब रहे।

सर्बियाई निशानेबाज़ के साथ बराबरी पर रहे सौरभ ने काफी अच्छी शुरुआत की थी। दूसरी सीरीज़ में सौरभ ने अपनी क्षमता को बरक़रार रखा और इस तरह वो पहला स्थान प्राप्त करने में वो आगे रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -