Homeविविध विषयअन्यपाकिस्तानी सिंगर के दावे को T-series ने बताया फर्जी, लिखा- कानूनी ढंग से हुआ...

पाकिस्तानी सिंगर के दावे को T-series ने बताया फर्जी, लिखा- कानूनी ढंग से हुआ ‘नच पंजाबन’ का इस्तेमाल’ : अबरार अब भी कोर्ट जाने पर अड़े

T-series के बयान के बाद मूवीबॉक्स ने अपने बयान में कहा, "नच पंजान गाने को जुगजुग जियो फिल्म में शामिल करने का आधिकारिक लाइसेंस दिया गया है। टीसीरिज, करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन को इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल करने का कानूनी अधिकार है। अबरार अल हक ने जो ट्वीट किया है वो अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार करने वाला है।"

करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘जुगजुग जियो’ इन दिनों विवादों में हैं। हाल में पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने करण जौहर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाया था कि इस फिल्म में उनका गाना कॉपी किया गया है। हालाँकि अब T-series ने इस मामले में सफाई दी और बताया कि ये ट्रैक कानूनी तौर पर वह ले चुके हैं।

T-series ने अपने ऑफिशियल अकॉउंट पर बताया, “हमने कानूनी रूप से 1 जनवरी, 2002 को आईट्यून पर जारी ‘नच पंजाबन’ एल्बम के ‘नच पंजाबन’ गाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं और ये लॉलीवुड क्लासिक्स के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है, जिसका मालिकाना हक और जिसका संचालन मूवी बॉक्स रिकॉर्ड्स द्वारा किया जाता है।” कंपनी ने बयान में लिखा कि वह गाने के रिलीज होने के बाद सभी प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट दे देंगे।

इसके अलावा मूवीबॉक्स ने भी अपने बयान में कहा, “नच पंजान गाने को जुगजुग जियो फिल्म में शामिल करने का आधिकारिक लाइसेंस दिया गया है। Tseries, करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल करने का कानूनी अधिकार है। अबरार अल हक ने जो ट्वीट किया है वो अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार करने वाला है।”

बता दें कि जुगजुग जियो फिल्म में नच पंजाबन को कानूनी बताए जाने पर अबरार ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैने अपना गाना ‘नच पंजाबन’ किसी भारतीय फिल्म को नहीं बेचा है। हर्जाने का दावा करने के लिए कोर्ट जाने का अधिकार सुरक्षित रखता हूँ। करण जौहर जैसे निर्माताओं को गानों का कॉपी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह मेरा छठा गाना कॉपी किया जा रहा है जिसकी मैं बिल्कुल भी अनुमति नहीं दूँगा।”

म्यूजिक कंपनियों के बयान के बाद पाकिस्तानी गायक अबरार ने लिखा, “गाना ‘नच पंजाबन’ का किसी को भी लाइसेंस नहीं दिया गया है। अगर कोई दावा कर रहा है तो एग्रीमेंट दिखाएँ, मैं लीगल एक्शन लूँगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -