Homeविविध विषयअन्यपोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को राहत: मुंबई कोर्ट ने ₹50000...

पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को राहत: मुंबई कोर्ट ने ₹50000 मुचलके पर दी जमानत

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी मामले में पिछले सप्ताह ही 1467 पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट के बाद ही कुंद्रा ने बेल याचिका दायर की थी।

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के मामले में गिरफ्तार हुए कारोबारी राज कुंद्रा को आज (सितंबर 20, 2021) मुंबई कोर्ट ने जमानत दे दी। ये जमानत ₹50 हजार के निजी मुचलके पर दी गई। प्रसार भारती न्यूज के मुताबिक, राज कुंद्रा के साथी आरोपित रायन थोर्पे को भी कोर्ट ने बेल दी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी मामले में पिछले सप्ताह ही 1467 पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट के बाद ही कुंद्रा ने बेल याचिका दायर की थी।

उनका दावा था कि अब चार्जशीट फाइल हो चुकी है, जो कि सबूत है कि उनके खिलाफ जाँच पूरी हो गई है, इसलिए अब वह जमानत पर बाहर आ सकते हैं। राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्होंने यह कदम तब उठाया है जब चार्जशीट में दर्ज 9 में से 8 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई।

उल्लेखनीय है कि पोर्न केस में राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड में रखा गया। कुंद्रा के साथ रायन की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई। मुंबई पुलिस को शक था कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जाँच की जानी चाहिए। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -