Homeविविध विषयअन्यविराट कोहली के गले में पट्टा और महिला: न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने भारतीय कप्तान...

विराट कोहली के गले में पट्टा और महिला: न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने भारतीय कप्तान का किया अपमान

विराट कोहली का इस तरह मजाक बनाने वाली The AccNZ न्यूजीलैंड की एक वेरिफाइड वेबसाइट है। ये अधिकतर क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी न्यूज कवर करती है।

हाल में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के बाद वहाँ की मीडिया ने उत्साह दिखाने के चक्कर में भारतीय कप्तान विराट कोहली का अपमान कर दिया। वहाँ की एक स्थानीय वेबसाइट ने ज्यादा क्रिएटिव होने के चलते मीम की तरह एक तस्वीर शेयर की जिसमें कोहली की तुलना पट्टे से बँधे व्यक्ति से की गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर न्यूजीलैंड की वेबसाइट The AccNZ ने यह तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सफेद ड्रेस पहने एक महिला और एक शख्स दिख रहा है। शख्स के गले में पट्टा बँधा है और उसकी रस्सी को एक महिला ने पकड़ रखा है। वेबसाइट ने शख्स को विराट कोहली और महिला को न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज काइल जेमिसन दिखाया है।

मालूम हो कि अपना उत्साह दिखाने के कारण एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का ऐसा मजाक बनाने वाली The AccNZ न्यूजीलैंड की एक वेरिफाइड वेबसाइट है। ये अधिकतर क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी न्यूज कवर करती है। इंस्टाग्राम पर इसके 45 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से बाजी जीती थी। मैच में सिर्फ 61 रन देकर 7 विकेट लेने पर काइल जेमिसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने पहली पारी में 5 और सेकेंड इनिंग में 2 विकेट लिए थे। साथ ही 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जेमिसन ने पहली पारी में 21 रन भी बनाए थे। मैच के दौरान दोनों पारियों में विराट कोहली को जेमिसन ने ही आउट किया था। कोहली पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 13 रन बना पाए थे। जेमिसन की ऐसी परफॉर्मेंस को देख कोहली ने भी उनकी तारीफ की थी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -