Homeविविध विषयअन्यरेसलर संगीता फोगाट बनेंगी नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया की दुल्हनिया

रेसलर संगीता फोगाट बनेंगी नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया की दुल्हनिया

संगीता कुश्ती की कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली फोगाट बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले ओलंपिक के बाद दोनों सात फेरे लेंगे।

संगीता फोगाट दुनिया के नंबर वन पहलवान बजरंग पुनिया के साथ शादी करेंगी। संगीता कुश्ती की कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली फोगाट बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले ओलंपिक के बाद दोनों सात फेरे लेंगे।

संगीता 59 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। संगीता से बड़ी बहन बबीता फोगाट का भी पहलवान विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बजरंग इस समय ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, संगीता राष्ट्रीय शिविर में चोट से उबर रही हैं। शादी की खबर की पुष्टि संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने की है।

फोगाट बहनें पहली बार चर्चा में 2017 के राष्ट्रमंडल खेलों से आईं थी। फोगाट बहनों में तीन सगी बहनें गीता फोगाट, रितु फोगाट, संगीता फोगाट और उनकी चचेरी बहन विनेश फोगाट शामिल हैं। गीता और विनेश की शादी पहले ही हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -