Homeदेश-समाजबाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही: यूपी-बिहार में अब तक 109 की मौत, मौसम विभाग...

बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही: यूपी-बिहार में अब तक 109 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश रुक गई है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है और उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। दोनों राज्यों में बारिश के क़हर से अब तक 109 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

बिहार में लगातार बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के क़हर ने अब तक 29 लोगों की जान ले ली है। राज्य सरकार ने भारतीय वायु सेना से पटना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर्स के ज़रिए खाद्य पैकेट और दवाएँ को पहुँचाने का अनुरोध किया है।

बिहार के प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 19 टीमों को बचाव और निकासी अभियानों को चलाने के लिए पहले से ही तैनात किया जा चुका है। कल रात तक पटना के निचले इलाकों से 235 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बाढ़ की दिल दहला देने वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

बाढ़ के कारण रोते हुए इस रिक्शावाले को देखकर कलेजा मुँह को आता है। अस्पतालों की हालत भी काफ़ी बिगड़ गई है, जहाँ पानी भर गया है।

भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 20 अन्य ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। पटना जंक्शन और कई अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए।

हालाँकि, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश रुक गई है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है और उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। दोनों राज्यों में बारिश के क़हर से अब तक 109 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख पर नेपाल ने क्या यू-टर्न लिया: बालेन शाह ने मोदी से मुलाकात में क्यों नहीं उठाया 200 साल पुराना सीमा विवाद?

लिपुलेख का विवाद 200 साल पुराना है। भारत के पास ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि लिपुलेख उसका है लेकिन नेपाल इसे नहीं मानता। वह अपना दावा करता है।

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।
- विज्ञापन -