Homeदेश-समाजराँची में कविता की बेटी से छेड़खानी के बाद मुख्तार और उसके बेटों सहित...

राँची में कविता की बेटी से छेड़खानी के बाद मुख्तार और उसके बेटों सहित 150 की मुस्लिम भीड़ ने किया हमला, पत्थरबाजी

कविता रानी का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी बेटी से छेड़खानी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर मुख्तार का पुत्र जेल गया था। कविता के मुताबिक मुख्तार का पुत्र अभी जमानत पर बाहर है और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

झारखंड की राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक हिन्दू परिवार ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ने डेढ़-दो सौ लोगों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। इसके अलावा पथराव और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।

घटना शनिवार (29 मई) शाम की बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया खबरों के मुताबिक हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकंड स्ट्रीट के रहने वाले विवेक राज और उनके परिवार के साथ मोहल्ले के मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई और पत्थर से हमला किया गया। हमले में विवेक, उनकी पत्नी कविता रानी, बेटा आलोक और घर के अन्य सदस्यों को चोट पहुँची है।

साभार : प्रभात खबर, रांची

विवेक राज की पत्नी कविता रानी का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी बेटी से छेड़खानी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर मुख्तार का पुत्र जेल गया था। कविता के मुताबिक मुख्तार का पुत्र अभी जमानत पर बाहर है और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

कविता रानी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम उनके पति विवेक और पुत्र घर के बाहर बाइक बना रहे थे। उसी समय मुख्तार और उसके दो बेटों ने करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। कविता ने बताया कि उनके पति और बेटे घर के अंदर भागे लेकिन आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की। कविता ने मुख्तार और उसके साथियों पर पत्थरबाजी का भी आरोप लगाया है।

मामले में कविता रानी के बयान के आधार पर हिंदपीढ़ी थाना में मुख्तार और उसके दो बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालाँकि हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी की जाँच में यह कहा गया है कि अपशब्द कहे जाने के बाद यह मामला बिगड़ा और हाथापाई तक पहुँचा।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -