Homeदेश-समाजसलमान का हिन्दू लड़की से अफेयर और मार डाला साथी बादल सक्सेना को: 76...

सलमान का हिन्दू लड़की से अफेयर और मार डाला साथी बादल सक्सेना को: 76 दिन बाद UP पुलिस ने मुंबई से दबोचा आदिल को

बादल सक्सेना का साथी था सलमान। उसका अपनी ही कम्पनी में काम करने वाली एक लड़की शालिनी (बदला हुआ नाम) से अफेयर चल रहा था। इस अफेयर की जानकारी बादल सक्सेना को हो गई थी। इसके बाद सलमान ने आदिल के साथ मिल कर बादल को मार डाला।

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में 20 साल के बादल सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने आदिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आदिल मुंबई भाग गया था। इस मामले में सलमान नाम के युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सलमान का अपने ही ऑफिस में काम करने वाली एक हिन्दू लड़की से अफेयर चल रहा था। हत्या की वजह बादल सक्सेना द्वारा सलमान और हिन्दू लड़की के रिश्ते को कम्पनी में सबको बताने से उठे गुस्से को बताया जा रहा है। आदिल की गिरफ्तारी मंगलवार (5 मार्च 2024) को हुई है।

यह मामला नोएडा के थानाक्षेत्र ईकोटेक-3 का है। 30 दिसंबर 2023 को नोएडा पुलिस को आम्रपाली पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को बरामद किया, जिसकी पहचान 20 वर्षीय बादल सक्सेना के तौर पर हुई थी। मूल रूप से अलीगढ़ जिले के मायापुरी इलाके का रहने वाला बादल सक्सेना नोएडा की एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। बादल के बड़े भाई विष्णु ने इस मामले की तहरीर 30 दिसंबर को ही थाने में दी थी।

तहरीर में विष्णु सक्सेना ने बताया है कि उनका भाई 21 दिसंबर 2023 से ही तब लापता हो गया था, जब वो कम्पनी में काम करने गया था लेकिन लौट कर नहीं आया। 1 सप्ताह तक तलाश करने के बाद विष्णु सक्सेना ने 28 दिसंबर को पुलिस में अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। 30 दिसंबर को भाई की लाश नाले के पास मिलने के बाद विष्णु ने आशंका जताई कि उनके भाई की ही कम्पनी में काम करने वाले सलमान ने एक लड़की के साथ मिल कर हत्या कर दी। शिकायत में यह भी बताया गया था कि कुछ दिनों पहले बादल का कम्पनी में ही काम करने वाले एक अन्य युवक आदिल से झगड़ा भी हुआ था।

तब पुलिस ने यह केस IPC की धारा 302 और 201 के तहत दर्ज कर लिया था और मामले में जाँच शुरू कर दी थी। FIR में सलमान के साथ उनकी एक सहकर्मी महिला को नामजद किया गया था। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। केस दर्ज होते ही सलमान और आदिल फरार हो गए थे। जाँच के दौरान पुलिस ने 18 जनवरी 2024 को सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच पुलिस का शिकंजा कसते ही आदिल मुंबई फरार हो गया। हालाँकि पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी रही।

आखिरकार मार्च 2024 में पुलिस को मुंबई में आदिल की सटीक लोकेशन मिली। इस लोकेशन के आधार पर 5 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने पूर्वी मुंबई के मसूरी नगर स्थित मारिया मंजिल पर दबिश दी। यहाँ आदिल मौके पर मिल गया, जिसे गिरफ्तार करके नोएडा लाया गया। पुलिस ने बताया कि सलमान का अपनी ही कम्पनी में काम करने वाली एक लड़की शालिनी (बदला हुआ नाम) से अफेयर चल रहा था। इस अफेयर की जानकारी बादल सक्सेना को हो गई थी। इसके बाद सलमान को लगा कि बादल उसे कम्पनी में बदनाम कर रहा है।

इस वजह से सलमान ने बादल सक्सेना की हत्या करने की साजिश रच डाली। इस साजिश में उसने कम्पनी में अपने साथ काम करने वाले बिजनौर निवासी 24 वर्षीय आदिल को अपने साथ मिला लिया। आखिरकार 21 दिसंबर 2023 को सलमान और आदिल ने मिल कर बादल सक्सेना की हत्या कर दी और लाश को आम्रपाली मॉल के पास नाले में फेंक दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -