Homeदेश-समाजअसम में CM ने 29701 शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, 5 साल में 71000...

असम में CM ने 29701 शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, 5 साल में 71000 की बहाली

“हम अपने वादे पूरे करते हैं। 29,701 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह सरकार का अब तक का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती अभियान है। यह जनता के प्रति हमारा समर्पण दर्शाता है।”

असम में अब तक का सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती अभियान चलाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. हिमांत बिस्वा सरमा ने इस व्यापक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दिखाई। इस प्रक्रिया के तहत लगभग तीस हज़ार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। 

गुवाहाटी के सोरूसजाई स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सोनोवाल ने 29,701 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ट्वीट करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “हम अपने वादे पूरे करते हैं। 4260 विद्यालयों का सरकारीकरण और 29,701 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह सरकार का अब तक का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती अभियान है। यह जनता के प्रति हमारा समर्पण दर्शाता है। मेरा मानना है कि ये भर्तियाँ इस सार्थक पेशे के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएँगी।” 

इसके बाद असम के शिक्षा मंत्री ने भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर ट्वीट किया। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “अब तक की सबसे बड़ी भर्ती! यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने 29,701 शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों (non teaching staff) की नियुक्ति की है। प्रदेश में पहली बार इतने व्यापक स्तर का अभियान चलाया गया है। चयनित किए गए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ।”

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग में रिक्त लगभग सभी पदों पर नियुक्ति पूरी कर दी गई है। पिछले 5 सालों में प्रदेश सरकार ने 71,000 शिक्षकों की नियुक्ति की है।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 16,484 शिक्षक जो शिक्षण संस्थानों में पहले से कार्यरत थे, उनको नियमित कर नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसके अलावा 13, 217 नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक शामिल हैं।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी...

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।
- विज्ञापन -