Homeदेश-समाजदुर्गा पूजा देखने निकले 6 लोगों को बबलू खान ने बस से कुचला, 3...

दुर्गा पूजा देखने निकले 6 लोगों को बबलू खान ने बस से कुचला, 3 की मौत, 3 घायल: कंडक्टर नूरूद्दीन और अरमान खान भी गिरफ्तार, शोर मचाने के बाद भी नहीं स्लो की गाड़ी

इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं- इनकी पहचान ड्राइवर बबलू खान, कंडक्टर नुरूद्दीन खान और हेल्पर अरमान खान के तौर पर हुई है। इनके विरुद्ध गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

कोलकाता के सियालदह फ्लाइओवर पर एक बस ने दुर्गा पूजा का पंडाल देखने जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस मे बैठे ड्राइवर बबलू खान को लोगों ने बार-बार हाथ देकर गाड़ी धीरे करने को भी कहा था। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

अब इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं- इनकी पहचान ड्राइवर बबलू खान, कंडक्टर नूरूद्दीन खान और हेल्पर अरमान खान के तौर पर हुई है। इनके विरुद्ध गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ड्राइवर ने नियंत्रण खोया। हालाँकि जाँच अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट बस एयरपोर्ट जा रही थी। रास्ते में 6 लोग ब्रिज पार कर रहे थे। उन्होंने अपने हाथ उठाकर, चिल्लाकर ड्राइवर बबलू खान को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और माला होटल के आगे उन्हें कुचल दिया। पड़ताल के दौरान बस को सीज कर लिया गया। मैकेनिकल टेस्ट हो रहा है कि कहीं दुर्घटना की वजह कोई और कारण तो नहीं।

ट्रैफिक पुलिस डीसी सुनील यादव ने बताया, “हमने इनके ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने, गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने और उनको गंभीर नुकसान पहुँचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।”

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना बुधवार (5 अक्टूबर 2022) को 1:20 मिनट पर घटी। टक्कर लगने के बाद अदिति गुप्ता (18) ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि राहुल कुमार प्रसाद (30) और हावड़ा की नंदिनी कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ा। इनके अलावा ऋषि गुप्ता, नीलेश गुप्ता और राहत गुप्ता को घटना में गंभीर चोटे आई हैं।

पुलिस के अनुसार, बबलू खान ने बस से जिस परिवार को टक्कर मारी वो पोर्ट इलाके में रहने वाले थे और घर से दुर्गा पूजा पंडाल घूमने के लिए निकले थे। वह सब संतोष मित्रा स्क्वायर का पूजा पंडाल देखने गए। इसके बाद सियालदह फ्लाईओवर होकर सियालदह रेलवे क्वार्टर पर पूजा पंडाल देखने के लिए निकले। इस बीच उन्हें एक फ्लाईओवर क्रॉस करना था। जब परिवार के सभी लोग ब्रिज पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार आ रही 46 नं. रूट की प्राइवेट बस ने उन्हें कुचल दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -