Homeदेश-समाजबिहार पुलिस को नहीं दी सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रिया चकवर्ती के अंडरग्राउंड होने...

बिहार पुलिस को नहीं दी सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रिया चकवर्ती के अंडरग्राउंड होने की अटकलें

इससे पहले शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ शर्मनाक हरकत कर सबको हैरत में डाल दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिहार पुलिस ने जब मीडिया से बात करनी चाही तो मुंबई पुलिस ने बात करने से रोक दिया और उन्हें तेजी से धक्का देते हुए पुलिस वैन में बैठा दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच करने मुंबई पहुँची बिहार पुलिस की टीम को तेजी से सफलता मिल रही है। नए-नए क्लू हाथ लग रहे हैं। लेकिन कदम कदम पर मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जाँच की राह में रोड़े अटका रही है।

अब खबर आ रही है कि जब बिहार पुलिस की टीम आरएन कूपर म्यूनिसिपल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास पहुँची तो डॉक्टरों ने रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे चुके हैं। उन्हें इसके बारे में जो भी बात करनी है, वो मुंबई पुलिस से करें। पटना आईजी ने भी इस बात की पुष्टि की कि बिहार पुलिस को अब तक सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

इससे पहले शुक्रवार (जुलाई 31, 2020) को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ शर्मनाक हरकत कर सबको हैरत में डाल दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिहार पुलिस ने जब मीडिया से बात करनी चाही तो मुंबई पुलिस ने बात करने से रोक दिया और उन्हें तेजी से धक्का देते हुए पुलिस वैन में बैठा दिया।

मामला सामने के बाद बिहार से लेकर मुंबई तक हलचल मच गई। इसी बीच सीएम उद्वव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास इस मामले को लेकर कोई सबूत है तो मुझे दे। उसके आधार पर आरोपितों से पूछताछ की जाएगी और दोषियों को सजा भी दी जाएगी। इस मामले को बेवजह बिहार और महाराष्ट्र के बीच झगड़े का विषय न बनाएँ।”

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस को जाँच के दौरान रिया के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। आगे भी पुलिस ठोस सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस ने बैंक से दस्तावेज भी लिए हैं जो रिया से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं। अब जल्द ही बिहार पुलिस कोर्ट में रिया की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाकर रिया के नाम का वारंट ले सकती है। पुलिस रिया की तलाश में है जो अपने परिवार संग अपना ठिकाना बदल रही है। खबर है कि रिया परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गई हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्स्वामी ने भी पीएमओ को पत्र लिखकर अभिनेता के मौत की सीबीआई जाँच का अनुरोध किया था। इसके साथ ही सुशांत की बहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती समेत 4 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद बिहार पुलिस की एक विशेष टीम सुशांत सिंह राजपूत के केस की जाँच करने के लिए मुंबई पहुँच गई।हालाँकि टीम के पहुँचने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -