Homeदेश-समाजछेड़खानी के बाद किशोरी को चाकू मारा, आरोपित महफूज अंसारी को गिरफ्तार करने गई...

छेड़खानी के बाद किशोरी को चाकू मारा, आरोपित महफूज अंसारी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पाँच पुलिसकर्मी घायल

एक नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ छत पर सो रही थी। इस बीच मौका पाकर पड़ोस का ही महफूज अंसारी कई घरों की छतों को डाककर नाबालिग की छत पर पहुँच गया और लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध नाबालिग ने किया तो आरोपित उसे चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।

बिहार के रोहतास जिले में एक किशोरी से छेड़खानी के आरोपति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में थानाध्य्क्ष सहित पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले आरोपित ने किशोरी से छेड़खानी करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया था। फिलहाल मामले को लेकर गाँव में तनाव बना हुआ है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गाँव पेबंदी में शनिवार (9 मई, 2020) को एक नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ छत पर सो रही थी। इस बीच मौका पाकर पड़ोस का ही महफूज अंसारी कई घरों की छतों को डाककर नाबालिग की छत पर पहुँच गया और लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध नाबालिग ने किया तो आरोपित उसे चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर की कटिंग

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल लड़की को रात में सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही किशोरी की माँ ने आरोपित के खिलाफ थाने जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। लिखित में मिली शिकायत के बाद गाँव में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पहुँची पुलिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

इस हमले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित, विमलेश कुमार, दिनेश कुमार, आदि पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए, हालाँकि, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित महफूज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार देर रात हुई इस घटना और आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पेबंदी गाँव में रविवार (10 मई, 2020) दोपहर को एक बार फिर तनाव पैदा हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों के बीच घटों तक चले पथराव में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

सूचना पर एक बार फिर पुलिस फोर्स गाँव में पहुँच गया, लेकिन लोगों ने पुलिस पर फिर से पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद गाँव में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुँचे आला अधिकारियों ने हालात पर काबू पाया। वहीं गाँव के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रोहतास जिले के डीएम पंकज दीक्षित और एसपी सत्यवीर सिंह गाँव में पहुँच गए।

दोनों अधिकारियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर मामले में समझौता कराने की पहल की, लेकिन अधिकारियों की यह पहल नाकाम रही। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया। वहीं गाँव में फिलहाल माहौल तनावपूर्ण देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -