Homeदेश-समाज3 मदरसों के बाद अब 5 दरगाहों को कर दिया गया समतल: 24 घंटे...

3 मदरसों के बाद अब 5 दरगाहों को कर दिया गया समतल: 24 घंटे के भीतर गुजरात सरकार का बुलडोजर एक्शन मोड में

अंजार में हाजीपीर की दरगाह, नागेशापीर की दरगाह और वल्लीपीर की दरगाह पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा एक अन्य ढाँचे को भी ध्वस्त किया गया। देर रात हुई इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात रखा गया।

गुजरात में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। इस क्रम में द्वारका, सोमनाथ के पास वाले अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद जूनागढ़ के मजेवाड़ी द्वार के पास बनी दरगाह को हटा दिया गया है। इसके अलावा कच्छ में भी ब्लैक हिल्स से कब्जा खाली कराने के बाद बुलडोजर अबदासा की ओर मुड़ा और फिर अंजार में भी तीन अवैध दरगाहें जगह से हटाई गईं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (12 मार्च 2024) को कच्छ के अंजार में सरकारी जमीन पर बनी तीन दरगाहों को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन ने कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच यह अभियान चलाया। इस दौरान हाजीपीर की दरगाह, नागेशापीर की दरगाह और वल्लीपीर की दरगाह पर कार्रवाई हुई।

इसके अलावा एक अन्य ढाँचे को भी ध्वस्त किया गया। देर रात हुई इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात रखा गया। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस की टीम भी बुलाई गई।

बता दें कि बुलडोजर की कार्रवाई से पहले प्रशासन द्वारा सभी अवैध निर्माणों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद ही ये कार्रवाई हुई। इससे पहले गुजरात में लगातार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से छुटाने का काम किया जा रहा है।

कुछ समय पहले ही मजेवाड़ी गेट के पास विवादित मजहबी स्थल को तोड़ दिया गया था। उसके पूर्व कच्छ के खावड़ा इलाके में तीन अवैध मदरसों को ध्वस्त किया गया था। शुक्रवार (9 मार्च 2024) को जामनगर में भी कुख्यात अपराधी रजाक साइचा और उसके भाई के 2 अवैध बंगलों पर भी बुलडोजर चलाया गया था। इसके अलावा 11 मार्च को कच्छ के अबदासा में दो अवैध दरगाहों पर बुलडोजर चलाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -