Homeदेश-समाजजाँच के लिए गई 2 ANM को NRC सर्वे वाला बताकर मुस्लिम भीड़ ने...

जाँच के लिए गई 2 ANM को NRC सर्वे वाला बताकर मुस्लिम भीड़ ने की मारपीट, निगारा खातून समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विनीता साहू और रश्मि राय नाम की दो ANM फरीदनगर पहुँची। दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने नदीम टेक्सटाइल्स लिखे एक मकान की ओर जाँच के लिए गईं। जहाँ दो लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था। मगर जैसे ही वे वहाँ पहुँची और उनकी व्यक्तिगत जानकारी माँगी। घर की महिलाएँ दोनों स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क उठीं।

देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न इलाकों से स्वास्थकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की खबरें आने के बाद सोमवार को इस सूची में छत्तीसगढ़ का नाम भी सामने आया। यहाँ भिलाई जिले में स्थित फरीदनगर सुपेला क्षेत्र में ये घटना उस समय घटी, जब होम क्वारंटाइन में रखे गए लोगों का सर्वे करने 2 महिला स्वास्थ्यकर्मी पहुँची और उन्होंने उन लोगों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद वहाँ कुछ लोग उनपर भड़क गए। फिर उनपर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पर भीड़ से भी मारपीट हुई। अब ताजा जानकारी के अनुसार, इस संबंध में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे विनीता साहू और रश्मि राय नाम की दो ANM फरीदनगर पहुँची। इसके बाद दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने नदीम टेक्सटाइल्स लिखे एक मकान की ओर जाँच के लिए गईं। जहाँ दो लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था। मगर जैसे ही वे वहाँ पहुँची और उनकी व्यक्तिगत जानकारी माँगी। घर की महिलाएँ दोनों स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क उठीं।

उन लोगों ने दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को एनआरसी का सर्वे करने वाला बताया। फिर उनसे विवाद शुरू कर दिया। महिला द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपित निगारा खातून सहित आसपास की करीब 30 महिलाएँ व कुछ पुरुष वहाँ पहुँच गए। सभी ने मिलकर दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को घेर लिया और उनसे मारपीट की।

पुलिस को सूचना मिलने पर सुपेला थाने की पेट्रोलिंग टीम वहाँ पहुँची। लेकिन आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह से दोनों महिला स्वास्थ्यकर्मियों को भीड़ से निकालकर थाने लाई। दोनों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बीएमओ व कोरोना वायरस के प्रभारी नोडल अधिकारी संजय जामगाड़े को इस घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर से निर्देश लेने के बाद बीएमओ संजय जामगाड़े ने इसकी थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपित निगारा खातून व अन्य आरोपितों के खिलाफ शासकीय सेवकों से मारपीट और प्रतिबंध का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। बता दें इस घटना के बाद महिलाएँ काफी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें निकाला नहीं जाता तो उनकी जान पर बन आती। क्योंकि लोग गुस्से में उन्हें मारने पर उतारू हो गए थे।

गौरतलब है कि इस समय कोरोना संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस और उनकी जाँच करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जगह-जगह हमले किए जा रहे हैं। इन घटनाओं में मुख्यत: समुदाय विशेष के लोग शामिल हैं। किसी के बहकावे में आकर कहिए या फिर जान बूझकर कहिए, मगर ये लोग न देश में फैली महामारी को गंभीरता से ले रहे हैं और न ही अपने सरकार की सुन रहे हैं। इन्हें इस आपदा के समय में भी एनआरसी का डर है कि स्वास्थ्यकर्मी उनकी जानकारी उनका नुकसान करने के लिए ले रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकी भिंडरावाले की तारीफ से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक: भारत विरोधी गुनिशा कौर से मिलिए, जो बनाई गई अमेरिका के USCIRF की कमिश्नर

गुनीशा ने 'सिख्स फॉर जस्टिस' के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को 'सिख कार्यकर्ता' और मृत आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को सिर्फ 'कनाडाई नागरिक' बताया।

कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर फर्जी: माँ का हाथ काटने के मामले में पुलिस-CMO करेंगे दोबारा जाँच, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर निकली फर्जी, माँ का हाथ कटने के मामले में दोबारा जाँच शुरू हुई।
- विज्ञापन -