Homeदेश-समाजदिल्ली: भारी बारिश से गिरी CM हाउस की छत, सुरक्षित हैं अरविंद केजरीवाल

दिल्ली: भारी बारिश से गिरी CM हाउस की छत, सुरक्षित हैं अरविंद केजरीवाल

एक अधिकारी के अनुसार जिस हिस्से की छत गिरी उस कमरे का इस्तेमाल खुद केजरीवाल करते थे। पिछले दिनों यहॉं कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्र है कि छत गिरने के वक्त कोई कमरे में नहीं था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास का एक हिस्सा पिछले हफ्ते शहर में भारी बारिश के बाद ढह गया। यह घर सिविल लाइंस स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है। हालाँकि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है और मुख्यमंत्री केजरीवाल सुरक्षित हैं।

इस घटना के बाद 80 साल पुरानी इस इमारत का एमसीडी (MCD) ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इस छत की मरम्मत हुई थी।

एक अधिकारी के अनुसार, “कमरे का इस्तेमाल खुद सीएम द्वारा किया जाता है और पिछले महीनों में कई बैठकें आयोजित की गई हैं, खासकर महामारी के दौरान। शुक्र है कि घटना के समय कोई भी कमरे में नहीं था।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल के घर का यह सबसे अहम हिस्सा है। उन्होंने घर के एक हिस्से को अपना कार्यालय बना रखा था, जहाँ पर कई महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की जाती रही हैं।

केजरीवाल के घर में जब छत पर मरम्मत की जा रही थी, तो बगल के शौचालय की छत भी ढह गई। इसके बाद शौचालय की दीवार में दरारें और ईंटें ढीली होने लगीं। अधिकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अब नुकसान और घर की संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन कर रहे हैं, और एक रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जिस घर में अभी मुख्यमंत्री केजरीवाल रह रहे हैं, उसे 1942 मे बनवाया गया था और इसके किसी ना किसी हिस्से में मरम्मत का कार्य चलता ही रहता है। इससे पहले, पूर्व डिप्टी स्पीकर अमरीश सिंह गौतम को यह घर आवंटित किया गया था। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपने कार्यकाल के दौरान मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रहीं। केजरीवाल 1942 में बने इस घर में 2015 में अपने दूसरे कार्यकाल में चले गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -