Homeदेश-समाज34000 रुपए कटा ट्रैफिक पुलिस का चालान, सरकारी कर्मी होने पर लगा दोगुना जुर्माना

34000 रुपए कटा ट्रैफिक पुलिस का चालान, सरकारी कर्मी होने पर लगा दोगुना जुर्माना

ऐसी पहली रिपोर्ट सामने आई है जब एक ट्रैफिक पुलिस को नए नियम लागू होने के बाद का जुर्माना किया गया है। SP ने बताया, "दोनों को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे दोनों रात बाइक पर वापस अपने घर लौट रहे थे।"

झारखंड की राजधानी राँची में शुक्रवार को नए ट्रैफिक नियम का खामियाजा खुद ट्रैफिक पुलिस को भुगतना पड़ा। एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 34000 रुपए का चालान कटने की घटना सामने आई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने गश्त के दौरान देखा कि एक शख्स बिना हेलमेट के जा रहा है, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार अपने दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) रामेश्वर राय के साथ बाइक पर जा रहे थे। दोनों को प्लाजा चौक पर रोका गया। नियमों का उलंघन करते हुए पकड़े जाने पर उन पर सामान्य जुर्माने के मुकाबले में दोगुना जुर्माना लगाया गया क्योंकि नए कानून के मुताबिक अगर खुद पुलिसकर्मी इस तरह की गलतियाँ करते हुए पाए जाते हैं, तो उन पर डबल जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

कॉन्स्टेबल राकेश कुमार के साथ पीछे बैठे ASI रामेश्वर राय ने हेलमेट नहीं लगाया था। ट्रैफिक एसपी ने दाेनाें काे शुक्रवार काे ऑफिस बुलाया। राकेश से बाइक के कागजात माँगे। लेकिन राकेश कुमार के पास न ताे ड्राइविंग लाइसेंस था, न पाॅल्यूशन और न ही इंश्याेरेंस। इसके लिए उन पर कुल 17 हजार रूपए का चालान बनता था क्योंकि राकेश ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं, इसलिए दोगुनी राशि का चालान कटा।

ऐसी पहली रिपोर्ट सामने आई है जब एक ट्रैफिक पुलिस को नए नियम लागू होने के बाद का जुर्माना किया गया है। राँची के ट्रैफिक सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (एसपी) अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा- “दोनों को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे दोनों रात बाइक पर वापस अपने घर लौट रहे थे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -