Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़ में शादीशुदा पादरी ने किया विधवा से लगातार रेप: गर्भवती होने पर खुली...

छत्तीसगढ़ में शादीशुदा पादरी ने किया विधवा से लगातार रेप: गर्भवती होने पर खुली पोल, 10 साल पहले बनाया था ईसाई

आरोपित की पहचान जिले के गीदम शहर के अटल आवास के नजदीक चर्च का पादरी बाबूलाल नाग (43) के रूप में हुई है। आरोपित पादरी शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था वहीं पीड़िता ने लगभग 10 साल पहले धर्मांतरण किया था।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर मचे बवाल के बीच प्रदेश के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में झाँसा देकर चर्च के शादीशुदा पादरी के पीड़िता विधवा से लगातार रेप करने की घटना सामने आई है। इस बीच जब पीड़िता प्रेगनेंट हो गई तो पादरी ने उसे मेडिकल स्टोर से गर्भ गिराने वाली दवाई खिला दी जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी हालत नाजुक है। इस मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपित पादरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान जिले के गीदम शहर के अटल आवास के नजदीक चर्च का पादरी बाबूलाल नाग (43) के रूप में हुई है। आरोपित पादरी शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था वहीं पीड़िता ने लगभग 10 साल पहले धर्मांतरण किया था।

पुलिस ने बताया कि करीब 2 साल पहले पादरी ने महिला को शादी का झाँसा देकर प्रेम जाल में फँसा लिया और शादी का वादा कर रेप करता रहा। इस बीच पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई और उसने पादरी को अपने प्रेगनेंट होने की बात बताई। तब आरोपित पादरी ने रेप पीड़िता को गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएँ लाकर जबरदस्ती खिला दी जिससे पीड़िता की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों ने पीड़िता को गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक महिला की एक बेटी है और उसके पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता बेटी को सास-ससुर के पास छोड़ कर खुद मजदूरी करके जीवनयापन करने लगी। इस दौरान बीमार पड़ने पर वह काम पर नहीं जा पाई और आर्थिक तंगी से गुजरने लगी। तभी मिशनरी के लोगों से महिला का संपर्क हुआ। उन्होंने महिला का इलाज भी करवाया, जिसके बाद महिला ने धर्मांतरण कर लिया। पादरी ने महिला को रहने के लिए दूसरा मकान भी दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।
- विज्ञापन -