Homeदेश-समाजजयपुर के अस्पताल से कोरोना वैक्सीन चोरी, ब्लैक मार्किट में बेचे जाने की आशंका

जयपुर के अस्पताल से कोरोना वैक्सीन चोरी, ब्लैक मार्किट में बेचे जाने की आशंका

ये खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि जयपुर कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र से खबर आई थी कि वहाँ कोरोना के दौरान दी जाने वाली Ramdesivir इंजेक्शन की भी ब्लैक मार्केटिंग चालू है।

कॉन्ग्रेस शासित राजस्थान में कोरोना वैक्सीन चोरी होने का हैरानी भरा मामला सामने आया है। ये घटना राजधानी जयपुर के एक अस्पताल की है। अस्पताल से कोरोना वायरस वैक्सीन की 320 डोज चोरी हो गई है। ‘न्यूज़ 18 इंडिया’ की खबर के अनुसार, इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि वैक्सीन की इतनी डोज की चोरी क्यों की गई।

इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की गई वैक्सीन को ब्लैक मार्किट में बेचा जा सकता है। जो भी लोग वैक्सीन ले रहे हैं, उन्हें रजिस्टर्ड सेंटरों के माध्यम से ही ऐसा करना है, क्योंकि इन सारी चीजों का रिकॉर्ड भी मेंटेन रहना चाहिए। लेकिन, अगर कोई ब्लैक मार्किट में बेची गई वैक्सीन ले लेता है तो फिर उसके बारे में कोई जानकारी रिकॉर्ड में नहीं जा पाएगी।

ये खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि जयपुर कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र से खबर आई थी कि वहाँ कोरोना के दौरान दी जाने वाली Ramdesivir इंजेक्शन की भी ब्लैक मार्केटिंग चालू है। मुंबई पुलिस ने अँधेरी की एक दुकान से ऐसे 272 इंजेक्शन जब्त किए थे। अँधेरी ईस्ट के सरफराज हुसैन नामक युवक को ऐसे 12 शीशी के साथ धरा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -