Homeदेश-समाजदलित महिला को 2 बच्चों सहित कबूल करवाया इस्लाम: राजस्थान पुलिस ने फैक्ट्री मालिक...

दलित महिला को 2 बच्चों सहित कबूल करवाया इस्लाम: राजस्थान पुलिस ने फैक्ट्री मालिक इंतजार खान को दबोचा, मस्जिद का 2 मौलवी भी शामिल

घर पर 2 मौलवी पहले से मौजूद थे। मौलवी ने दोनों बच्चों से इस्लाम कबूलने के लिए कहा। मुस्लिम बनने पर बच्चों को सरकारी नौकरी, 5 लाख रुपए और वजीफा मिलने का लालच दिया गया।

राजस्थान के खैरतल जिले से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहाँ फैक्ट्री में काम करने वाली एक दलित महिला और उसके 2 बच्चों को पैसे और नौकरी के लालच में इस्लाम कबूल करवा दिया गया है। धर्मान्तरण का आरोप फैक्ट्री मालिक इंतजार खान पर लगा है। पीड़िता विधवा है, जिसे इस्लाम कबूल करवाने में 2 मौलवियों की भी संलिप्तता भी बताई जा रही है। महिला के ससुर ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला खैरतल जिले के तिजारा इलाके का है। यहाँ के वार्ड नंबर 18 में रहने वाले नंदलाल जाटव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया है कि उनके बेटे की कुछ महीने पहले मौत हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद उनकी बहू मंजू एक फैक्ट्री में मसाला पैकिंग का काम करने लगी। इस फैक्ट्री का मालिक इंतजार खान है। कुछ दिनों से मंजू फैक्ट्री मालिक इंतजार खान के साथ स्कूटी पर आने-जाने लगीं। मंजू 2 बच्चों की माँ हैं। ये दोनों मंजू के ही साथ रहते हैं।

मंजू के बड़े बेटे ने अपने दादा नंदलाल को बताया कि कुछ दिनों से इंतजार खान ही उनकी माँ का पूरा खर्च उठा रहे थे। मंजू अपने बेटों से इंतजार को पिता जैसा मानने के लिए कहने लगीं। हालाँकि मंजू के बच्चों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि एक दिन मंजू अपने दोनों बच्चों के साथ इंतजार के घर गई। यहाँ पर 2 मौलवी पहले से मौजूद थे। मौलवी ने दोनों बच्चों से इस्लाम कबूलने के लिए कहा। मुस्लिम बनने पर बच्चों को सरकारी नौकरी, 5 लाख रुपए और वजीफा मिलने का लालच दिया गया।

नंदलाल के मुताबिक उनकी बहू ने मौलवियों की बात मान ली थी। वह तिजारा की एक मस्जिद में अपने दोनों बच्चों को ले गईं। यहाँ उन्हें इस्लामी तौर-तरीकों से रहने पर मजबूर किया जाने लगा। एक दिन मौका पाकर दोनों बच्चे मस्जिद से भाग निकले और अपने दादा के घर पहुँच गए। बच्चों से मिली जानकारी पर नन्दलाल ने अपनी बहू से जानकारी लेने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान मंजू ने अपने ससुर को मुँह बंद रखने की धमकी दी। तब मंजू ने बताया कि वो इस्लाम कबूल कर चुकी है।

आखिरकार नंदलाल जाटव ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित फैक्ट्री मालिक इंतजार खान को गिरफ्तार कर लिया है। इंतजार खान को SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालाँकि एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इस मामले को पैसे के लेन-देन के चलते उठा विवाद बता रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी देश का पाँचवाँ सबसे धनी राज्य था पश्चिम बंगाल, अब 19वें नंबर पर फिसला: SBI की रिपोर्ट से जानें- वामपंथी और TMC शासनकाल...

पश्चिम बंगाल प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश का पाँचवाँ सबसे समृद्ध राज्य था, जो वाम मोर्चा और TMC शासन में 19वें स्थान पर पहुँच गया।

हर एक की अपनी कहानी, गवाह मुकर गए और खून किसका था पता नहीं: फिर भी 7 को उम्रकैद, नर्मदापुरम ‘मॉब लिंचिंग’ में जज...

नर्मदापुरम मॉब लिंचिंग केस में 7 लोगों को उम्रकैद मिली लेकिन गवाहों, शिनाख्ती, FSL और बरामदगी को लेकर फैसले में कई गंभीर सवाल उठते हैं।
- विज्ञापन -