Homeदेश-समाजदिल्ली की 'IAS फैक्ट्री' में आग, तार से लटक-लटक कर तीसरी मंजिल से नीचे...

दिल्ली की ‘IAS फैक्ट्री’ में आग, तार से लटक-लटक कर तीसरी मंजिल से नीचे आए छात्र-छात्राएँ… मुखर्जी नगर का Video वायरल

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह छात्र-छात्राएँ अपनी अपनी जान की बाजी लगाकर कोचिंग से निकल रहे हैं। वहीं, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई।

दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की पसंदीदा जगह मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार (15 जून 2023) को आग लग गई। तीसरी मंजिल पर फँसे छात्र-छात्राओं ने किसी तरह तार और रस्सी के सहारे कूद कर अपनी जान बचाई।

आज दोपहर 12 बजे के करीब ‘संस्कृति कोचिंग सेंटर’ में आग लग गई। यह कोचिंग सेंटर बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग में स्थित है। इसके कारण छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। कुछ विद्यार्थी रस्सी के सहारे निकलने के चक्कर में फिसलकर नीचे गिर गए और जख्मी हो गए।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह छात्र-छात्राएँ अपनी अपनी जान की बाजी लगाकर कोचिंग से निकल रहे हैं। वहीं, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कोई वीडियो बना रहा था तो कोई नीचे ही उनके गिरने की आशंका जाहिर कर रहा था। हालाँकि, जिस तरह से 10-10 छात्र-छात्राएँ एक ही रस्सी से लटकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रही थीं, उससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

जिस समय कोचिंग सेंटर में आग लगी, उस समय वहाँ 200 से ज्यादा विद्यार्थी मौजूद थे। वहाँ फायर एग्जिट की भी व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण विद्यार्थी खिड़की से कूदकर जान बचाने को मजबूर हुए।

पुलिस ने बताया कि आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी। इसके कारण ऊपरी मंजिल पर धुआँ फैल गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुल चार-पाँच छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब ‘दरबारी’ ने गाँधी परिवार की क्षमताओं पर उठाए सवाल तो कॉन्ग्रेस के ‘चारण-भाट’ ने फटाफट कैंसिल किया रामचंद गुहा का ‘इतिहासकार’ वाला लाइसेंस,...

कॉन्ग्रेस के 'दरबारी' रामचंद्र गुहा ने अपने लेख में कॉन्ग्रेस को 'पारिवारिक फर्म' बताकर गाँधी परिवार की क्षमताओं पर सवाल उठाया। इस पर कॉन्ग्रेसियों ने उनके 'इतिहासकार' वाले लाइसेंस को कैंसिल किया।

देशभर से गिरफ्तार हुए 9 आतंकी, चर्चा में आया मुन्ना झिंगाड़ा: जानिए डी कंपनी से उसका क्या है कनेक्शन, पाकिस्तान से कैसे रची जा...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खास मुन्ना झिंगाड़ा भारत को दहलाने की साजिश रच रहा है। हाल ही में 9 आतंकियों की गिरफ्तारी में उसका नाम आया है। वह आईएसआई का मॉड्यूल चलाता है।
- विज्ञापन -