Thursday, July 10, 2025
Homeदेश-समाजइंद्राणी ने सुमैया बन सैयद अली से किया निकाह... बेटी की माहवारी आते ही...

इंद्राणी ने सुमैया बन सैयद अली से किया निकाह… बेटी की माहवारी आते ही बेचने लगी अंडाणु, सौतेला अब्बा करता था यौन शोषण

पीड़ित लड़की इंद्राणी उर्फ़ सुमैया के पहले पति से पैदा हुई बेटी है। सैयद अली पीड़ित लड़की का सौतेला अब्बा है। मासिक धर्म आने के बाद से ही पीड़ित लड़की को अंडाणु डोनेट करने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। सौतेला अब्बा सैयद अली ने कई बार पीड़ित लड़की का यौन शोषण भी किया।

तमिलनाडु के ईरोड में एक नाबालिग लड़की का अंडाणु खरीद-फरोख्त करवाने के आरोप में 3 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार 3 लोगों में 2 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आरोपितों में लड़की की माँ और उसका प्रेमी (दूसरा पति भी) सैयद अली भी शामिल है। पीड़िता के साथ ये अत्याचार 8 बार किया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी शुक्रवार (3 जून 2022) को की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की उम्र 16 साल है। उसके अंडाणु को एक प्राइवेट सुधा अस्पताल में डोनेट करवाया जाता था। इसके एवज में लड़की की माँ इंद्राणी उर्फ़ सुमैया को 25000 रुपए मिलते थे। पैसे पाने के बाद आरोपिता ने अपने लालच को आदत में बदल डाला और बार-बार पीड़िता पर अंडाणु डोनेट करने के दबाव बनाया जाने लगा। आखिरकार पीड़िता अपने रिश्तेदारों के घर चली गई और अपनी आपबीती बताई।

पीड़ित लड़की के रिश्तेदार सालेम में रहते हैं। उन्होंने इस कृत्य की शिकायत पुलिस में की। पीड़ित लड़की इंद्राणी उर्फ़ सुमैया के पहले पति से पैदा हुई बेटी है। सैयद अली पीड़ित लड़की का सौतेला अब्बा है। पुलिस के अनुसार मासिक धर्म (माहवारी, पीरियड्स) आने के बाद से ही पीड़ित लड़की को अंडाणु डोनेट करने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। सौतेला अब्बा सैयद अली ने कई बार पीड़ित लड़की का यौन शोषण भी किया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर के पीड़िता की माँ, उसके प्रेमी सैयद अली और एक अन्य महिला मालाठी को गिरफ्तार कर लिया। हर अंडाणु डोनेट करने में सुमैया को मिलने वाले 25000 रुपए में 5000 मालाठी का हिस्सा होता था। पूछताछ में अरोपित माँ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए ये सब पैसे के लिए करना बताया। अरोपित माँ उसी अस्पताल में पहले से दलाल का काम करती थी।

जिस अस्पताल में नाबालिग का अंडाणु डोनेट करवाया जाता था, वहाँ के मैनेजमेंट से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपितों से भी इस अवैध काम में अस्पताल की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एरोड दक्षिण के पुलिस इंस्पेक्टर पी विजय ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपित बच्ची का जबरन अंडाणु डोनेट करवा रहे थे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में बताया कि अगर इस अपराध में प्राइवेट अस्पताल की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

शशि थरूर ने दिलाई इमरजेंसी की याद, इंदिरा गाँधी को ‘तानाशाह’ बताते हुए कहा – लोकतंत्र को रौंदा गया: संजय गाँधी की क्रूरता पर...

शशि थरूर ने लिखा है कि इमरजेंसी में अनुशासन के नाम पर क्रूरता की हद पार हो गई। संजय गाँधी की अगुवाई में जबरदस्ती नसबंदी अभियान चलाया गया।

पूरे देश में ‘बिहार मॉडल’ लागू करेगा चुनाव आयोग, हर एक घुसपैठिया वोटर लिस्ट से होगा बाहर: बोले मुख्य चुनाव आयुक्त- असम-बंगाल में भी...

अब मतदाता सूची अभियान पश्चिम बंगाल और असम में भी होगा। चुनाव आयोग इसके जरिए सुनिश्चित करेगा कि कोई भी गैर-भारतीय मतदाता सूची में शामिल न हो।
- विज्ञापन -