Homeदेश-समाजCovishield बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में भीषण आग: कोरोना वैक्सीन के करोड़ों डोज का...

Covishield बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में भीषण आग: कोरोना वैक्सीन के करोड़ों डोज का यहाँ है स्टोर

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल-1 गेट पर आग लग गई। सीरम इंस्टिट्यूट में लगी आग से हवा में...

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल-1 गेट पर आज (जनवरी 21, 2021) आग लग गई। इस दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसका कुछ पता नहीं है। मौके पर दमकल की 5-10 गाड़ियाँ आग बुझाने पहुँची हैं। कहा जा रहा है कि यहाँ पर वैक्सीन की कई करोड़ डोज स्टोर करके रखी गई थीं।

आनंद रंगनाथन ने इस घटना की वीडियो को अपने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि सीरम इंस्टिट्यूट में लगी आग से हवा में बहुत धुआँ हो गया है। वह लिखते हैं, “covishield वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बड़ी आग लगी है। आशा है कि सभी सुरक्षित हैं।”

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीजी टीका बनाने वाली इमारत में आग लगी है। सीरम इन्स्टिट्यूट के इस हिस्से में नया प्लांट है। पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। घटना की सूचना पाते ही दमकल गाड़ियों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। राहत कार्य शुरू हो गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -