Homeदेश-समाजहिंदू धर्म बचाने पाकिस्तान से भाग कर आए दिल्ली, ईसाई संगठन कर रहा इनके...

हिंदू धर्म बचाने पाकिस्तान से भाग कर आए दिल्ली, ईसाई संगठन कर रहा इनके साथ धर्मांतरण का खेल

कैंप में रहने वाले शरणार्थी जो अपना धर्म बचाने के लिए भारत आए, उन्हें यहाँ आकर रामलीला आयोजन करने से मना कर दिया जाता है। लेकिन मिशनरियाँ उन्हें क्रिसमस सेलीब्रेट करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों से त्रस्त आकर भारत में शरण लेने वाले हिंदू शर्णार्थी आज भी ठोकरें खाने को मजबूर हैं। दिल्ली के मजनू के टीले पर बने शर्णार्थी कैंप की तो हालत ऐसी है कि यदि ग्राउंड पर जाकर पता किया जाए तो मालूम होता है कि उन्हें खाने-पीने के भी लाले पड़े हुए हैं, गर्मी और या सर्दी उनके पास बिजली की सुविधा भी नहीं है। अब इन सब मूलभूत परेशानियों के अलावा एक जो विकट संकट उनके सामने आया है वो ईसाई मिशनरियों का है। ये संस्थाएँ खाने-पीने की चीजें देने आती हैं, बदले में चाहती हैं लोगों की सारी जानकारी। अगर इन्हें ये जानकारी नहीं मिलती है तो ये सारा सामान वापस ले जाती हैं।

मीडिया हाउस न्यूज इंडिया की रिपोर्ट में इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है। गौरव मिश्रा की रिपोर्ट में शरणार्थी कैंप के पास सालों से मंदिर की देखरेख करने वाली उर्मिला रानी के हवाले से कहा गया कि अब तक तीन हिंदू शरणार्थियों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया है। वह बताती हैं कि यहाँ पर मिशनरी संस्थाओं का आना-जाना था। ऐसे में उन लोगों ने इस पर रोक लगाई लेकिन बाद में मिशनरियाँ अलग नाम से वहाँ सक्रिय हो गईं।

मंदिर के संतों का भी कहना यही है कि गरीब, मजबूर पाकिस्तानी हिंदुओं पर धर्म परिवर्तन का बहुत दबाव है। यदि वह इससे साफ मना करते हैं तो उनकी रोटी का इंतजाम मुश्किल हो जाएगा। इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कैंप में रहने वाले शरणार्थी जो अपना धर्म बचाने के लिए भारत आए, उन्हें यहाँ आकर रामलीला आयोजन करने से मना कर दिया जाता है। लेकिन मिशनरियाँ उन्हें क्रिसमस सेलीब्रेट करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

यहाँ रहने वाले हिंदू अब भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसते हैं। रिपोर्ट का दावा है कि पहले कोरोना महामारी में सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने से इन हिंदू शरणार्थियों को प्रताड़ना से गुजरना पड़ा और अब उनके साथ साइलेंट कन्वर्जन का गंदा खेल खेला जा रहा है।

पाकिस्तान से आए हिंदुओं का कहना है कि जिस तरीके से जानकारी ली जाती है, डाटा कलेक्शन पर जोर दिया जाता है, वह साफ बताता है कि संस्थाओं की मंशा कुछ और है। स्थानीय, तमाम मुद्दों से परेशान होकर कहते हैं कि अपने हालातों पर और परेशानियों पर वह दिल्ली सरकार से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात अब तक सुधरते नहीं दिख रहे। उन्हें आज भी बिजली, खाने-पीने की परेशानी बनी ही हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -