Tuesday, July 8, 2025
Homeदेश-समाजअलका से बनी अस्तित्व, फिर बहन की सहेली आस्था से कर ली शादी... युवा...

अलका से बनी अस्तित्व, फिर बहन की सहेली आस्था से कर ली शादी… युवा होने पर इंदौर की लड़की ने करवाया लिंग परिवर्तन, सर्जरी करा के बन गई लड़का

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाले अस्तित्व सोनी जन्म से लड़की थे। उनके माता पिता ने इसी के अनुसार उनका नाम अलका सोनी रखा था।

इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक महिला लिंग परिवर्तन करवा कर पुरुष बनी और फिर एक अन्य महिला से शादी कर ली। इस शादी को विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता भी मिल गई है। शादी करने वाले जोड़े का नाम अस्तित्व-आस्था है। इस विवाह में परिवार के लोग भी शामिल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाले अस्तित्व सोनी जन्म से लड़की थे। उनके माता-पिता ने इसी के अनुसार उनका नाम अलका सोनी रखा था। हालाँकि, युवावस्था आने पर अलका को यह महसूस हुआ कि वह लड़कियों जैसा नहीं बल्कि लड़कों जैसा महसूस करती हैं।

इसके बाद उन्होंने निजी स्तर पर अपनी पहचान बदल ली। इस काम में उन्हें काफी दिक्कतें आई, उनके परिवार ने भी शुरुआत में बदनामी के डर से उनका साथ नहीं दिया। हालाँकि, उन्होंने अपने मन की सुनते हुए लड़का बन जाने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने पुरुषों जैसे दाढ़ी-मूँछ-बाल रखने और वैसे ही कपड़े पहनने चालू कर दिए। इसके बाद वर्ष 2023 में आखिर में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने न्याय एवं और अधिकारिता मंत्रालय के पास आवेदन किया।

न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से मंजूरी मिलने के पश्चात वह एक मनोरोग विशेषज्ञ से मिले। इसी के साथ इंदौर जिला प्रशासन को उन्होंने आवेदन किया। सारी कागजी प्रकिया पूरी करने उन्होंने मुंबई में मार्च 2023 में अपना ऑपरेशन करवा लिया था।

ऑपरेशन करवाने के बाद वह अपनी बहन की सहेली आस्था को शादी के लिए मना रहे थे जिनके मानने पर उन्होंने आगे शादी की प्रक्रिया चालू की। इसके लिए कुछ दिनों पूर्व इंदौर के कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर विचार करने के बाद अपर कलेक्टर ने उन्हें इस विवाह की अनुमति दे दी। अस्तित्व और आस्था ने 7 दिसम्बर को यह शादी कोर्ट में कर ली जिसमें कुछ परिवारजन भी शामिल हुए। उनकी शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई है। इन दोनों का कहना है कि वह अब वैदिक रीति रिवाज से भी शादी करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिन्दुओं ने मनाया मुहर्रम, क्योंकि गाँव में नहीं था कोई मुस्लिम… लेकिन इस्लामी कट्टरपंथी ने ‘बुत’ तोड़ असलियत दिखाई: कर्नाटक में 7 दिनों के...

कर्नाटक के यादगीर में हिंदुओं ने बिना मुस्लिमों वाले गाँव में मुहर्रम मनाया, वहीं दूसरी तरफ एक मुस्लिम ने भगवान गणेश की मूर्ति का अपमान किया।

मुहर्रम का चन्दा देने से किया मना तो इस्लामी भीड़ ने हिन्दू E-रिक्शा ड्राइवर को पीटा, सिर पर पत्थर मारा: पश्चिम बंगाल के बीरभूम...

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मुहर्रम पर 50 रुपए चंदा दोबारा देने से इनकार करने पर मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी।
- विज्ञापन -