Homeदेश-समाजगुजरात पुलिस की गिरफ्त में नक्सली नेता कोबाड गाँधी, देशद्रोह के मामले में 23...

गुजरात पुलिस की गिरफ्त में नक्सली नेता कोबाड गाँधी, देशद्रोह के मामले में 23 साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

नक्सल गतिविधियों को लेकर गॉंधी सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से एक अभी भी फरार है। गॉंधी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद था। उसे स्थानांतरण वारंट पर गुजरात पुलिस सूरत लेकर आई है।

कुख्यात नक्सली नेता कोबाड गॉंधी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देशद्रोह के नौ साल पुराने एक मामले में उसके 23 साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मामला दक्षिणी गुजरात में नक्सली गतिविधियों को फैलाने से जुड़ा है।

इस मामले में गॉंधी सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से एक अभी भी फरार है। गॉंधी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद था। उसे स्थानांतरण वारंट पर गुजरात पुलिस सूरत लेकर आई है।

पुलिस उपाधीक्षक सीएम जडेजा के मुताबिक़, 68 साल के माओवादी विचारक को न्यायिक मजिस्ट्रेट एचआर ठकोर की कोर्ट में पेश किया गया था। उन्होंने उसे सूरत ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि 2010 में सूरत ज़िले की कामरेज पुलिस ने दक्षिण गुजरात में नक्सल गतिविधियों का प्रचार करने के लिए गाँधी समेत 25 के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई थी। कोबाड गाँधी से पहले, इस मामले में 23 आरोपित गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। फ़िलहाल, सीमा हिरानी नाम की एक आरोपित पुलिस की गिरफ़्त से दूर है।

ख़बर के अनुसार, ओडिशा में पकड़े गए नक्सलियों ने बयान दिया था कि दक्षिण गुजरात में नक्सली गतिविधियों को फैलाने का काम चल रहा है। इस बयान के आधार पर दक्षिण गुजरात में FIR दर्ज की गई थी। कोबाड गाँधी की रिमांड पर लेकर पुलिस यह दक्षिण गुजरात में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -