Homeदेश-समाजसपा नेता छेड़खानी भी करता है, हत्या भी... और अखिलेश घेर रहे योगी सरकार...

सपा नेता छेड़खानी भी करता है, हत्या भी… और अखिलेश घेर रहे योगी सरकार को! आरोपित के खिलाफ लगेगा NSA

सपा नेता बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। केस-मुकदमा होता है। आरोपित नेता दोबारा छेड़छाड़ करता है। बाप विरोध करता है। नेता धमकी देता है। फिर बेटी के सामने गोलियों से छलनी कर देता है।

उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला फिर से हत्या और छेड़छाड़ से जुड़ा है। एक किसान अनीश शर्मा (बदला हुआ नाम) को खेत में काम करते समय गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

मृतक अनीश शर्मा की बेटी पूजा शर्मा (बदला हुआ नाम) ने आरोपितों के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। हाथरस स्थित सासनी थाना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और पंचायतनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

सासनी थाना ने अनीश शर्मा (बदला हुआ नाम) के हत्या की जब जाँच-पड़ताल की तो मामला 2 साल पहले की एक घटना से जुड़ा पाया गया। दरअसल अनीश शर्मा ने जुलाई 2018 में गौरव शर्मा नाम के आरोपित के खिलाफ अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

छेड़छाड़ करने का आरोपित और विरोध करने पर हत्या-आरोपित गौरव शर्मा समाजवादी पार्टी का नेता है। वही समाजवादी पार्टी, जिसके मुखिया अखिलेश यादव इस मामले में प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर रहे हैं।

हत्या हुई है, बजाय अपराधी के पकड़ने के पूर्व CM अखिलेश का सारा ध्यान ‘अबकी बार भाजपा बाहर’ लिखने पर रहा। जबकि सच्चाई पीड़िता के ऊपर लगे वीडियो में भी सुनी जा सकती है और विधायक देवमणि द्विवेदी के ट्वीट से आरोपित को पहचाना भी जा सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -