Homeदेश-समाजसावन में प्रगट हुए शिव शंभू: सरयू नदी से निकला 53 किलो का चांदी...

सावन में प्रगट हुए शिव शंभू: सरयू नदी से निकला 53 किलो का चांदी शिवलिंग, देखने जुटी हजारों की भीड़, लगे- ‘हर-हर महादेव के नारे’

एसपी मऊ अविनाश पांडे ने बताया कि घाघरा नदी में किसी ने कुछ चमकती चीज देखी। जब इसे निकाला तो पता चला कि ये शिवलिंग है। इसे मलखाना के थाने में सम्मान के साथ रखा गया है। साथ ही जाँच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही पड़ताल पूरी होगी इसे लोगों को वापस कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सरयू नदी पुल के नीचे से एक भारी भरकम शिवलिंग मिलने की खबर आ रही है। लोग सावन में मिले इस शिवलिंग को देख मान रहे हैं कि स्वयं शिव उन्हें दर्शन देने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लिया हुआ है। लेकिन जाँच के बाद यह स्थानीयों को लौटा दिया जाएगा।

सरयू नदी शिवलिंग
सरयू नदी से निकला शिवलिंग (तस्वीर साभार: पंजाब केसरी)

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शनिवार (16 जुलाई 2022) को 11 बजे राममिलन साहनी नाम का युवक मातेश्वरी घाट के समीप स्नान करने सरयू नदी पर गया था। वहीं उसे कुछ ठोस पदार्थ दिखा। जब उसने नदी के पास जमे बालू में खुदाई की तो अंदर से डेढ़ फुट लंबा और 1 फुट चौड़ा चांदी का शिवलिंग निकला। सूचना मिलते ही हजारों ग्रामीण शिवदर्शन के लिए इकट्ठा होते गए और जोर-जोर से हर-हर महादेव के नारे लगे।

इसके बाद रामचंद्र निषाद की 14 वर्षीय पुत्री द्वारा इस शिवलिंग की पूजा-अर्चना करवाई गई। फिर इसे मेला राम बाबा मंदिर के बगल में शिव मंदिर में रखा गया। यहाँ शिवलिंग का ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया

जब पुलिस को इस तरह नदी के पास से शिवलिंग मिलने का पता चला तो वह शिवलिंग लेकर थाने आ गए। शिवलिंग मिलने की जानकारी देते हुए एसपी मऊ अविनाश पांडे ने बताया कि घाघरा नदी में किसी ने कुछ चमकती चीज देखी। जब इसे निकाला तो पता चला कि ये शिवलिंग है। इसे मलखाना के थाने में सम्मान के साथ रखा गया है। साथ ही जाँच एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही पड़ताल पूरी होगी इसे लोगों को वापस कर दिया जाएगा।

बता दें कि कुछ लोग इस शिवलिंग का वजन 30 किलो कह रहे हैं जबकि अधिकांश मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि ये शिवलिंग 53 किलो का है। सोशल मीडिया पर ये खबर आने के बाद लोगों में शिव के प्रति श्रद्धा और बढ़ गई है। लोग हैरान हैं कि सरयू नदी से निकली दमकती चीज वाकई शिवलिंग ही है। यूजर्स इसे देख कह रहे हैं कि लग रहा है कि अब कलयुग का अंत होने वाला है क्योंकि स्वयं बाबा ने दर्शन दे दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -