Homeदेश-समाजकोविड-19 को रोकने के लिए ICMR ने बदली रणनीति, अब इन लोगों की होगी...

कोविड-19 को रोकने के लिए ICMR ने बदली रणनीति, अब इन लोगों की होगी कोरोना टेस्टिंग

अब तक भारत में कोरोना वायरस के 96169 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 3029 लोगों की मौत इस जानलेवा संक्रमण से हो चुकी है। महाराष्ट्र में इस वक़्त कोरोना के सबसे ज्यादा आँकड़ो में वृद्धि हो रही है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने सोमवार (18मई,20) को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अपनी परीक्षण रणनीति को संशोधित किया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए कोविड 19 टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बात दें अब तक भारत में कोरोना वायरस के 96169 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 3029 लोगों की मौत इस जानलेवा संक्रमण से हो चुकी है। महाराष्ट्र में इस वक़्त कोरोना के सबसे ज्यादा आँकड़ो में वृद्धि हो रही है।

कोरोना के सही आँकड़ो को पता करने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भारत में कोरोना वायरस के टेस्टिंग के लिए नई रणनीति तैयार की है।

काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की जाँच रणनीति-

  1. ICMR के मुताबिक अब उन सभी लोगों की कोविड 19 जाँच होगी, जिन्‍होंने पिछले 14 दिन में कोई अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा की हो और उनमें कोविड-19 जैसे लक्षण हों।
  2. लैबोरेटरी में मरीज के कोविड 19 केस की पुष्टि होने पर उसके संपर्क में आए वे लोग जिनमें कोविड 19 के लक्षण होंगे।
  3. कोविड 19 के कंटनमेंट जोन में काम करने वाले सभी स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों या अन्‍य कर्मचारियों की जाँच (जिनमें कोविड 19 के लक्षण होंगे)।
  4. जिन लोगों एक्‍यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्‍शन के साथ ही बुखार, खाँसी के लक्षण मिलेंगे और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होने की जरूरत होगी।
  1. जो लोग संक्रिमत लोगों के संपर्क में 5 से 10 दिन के अंदर ज्यादा आए होंगे।
  2. हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट इलाके में रहने वाले लोग।
  3. हॉस्पिटल के उन सभी मरीजों का जिनमें कोविड 19 के लक्षण होंगे।
  4. घर आए सभी प्रवासी मजदूर और कर्मचारी जो 7 दिन से ज्यादा बीमार हो जिनमें कोविड-19 के लक्षण देखने को मिले।
  5. प्रेग्नेंसी को छोड़ किसी भी बीमारी के दौरान टेस्टिंग में देरी नहीं होनी चाहिए।
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -