Homeदेश-समाजकेरल की अवैध बम फैक्ट्री में धमाका, बारूद तैयार कर रहे थे CPM कार्यकर्ता:...

केरल की अवैध बम फैक्ट्री में धमाका, बारूद तैयार कर रहे थे CPM कार्यकर्ता: रिपोर्ट्स

कन्नूर का पोन्नियम और आस-पास के क्षेत्र कुख्यात रूप से कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़ के रूप में पहचाने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन क्षेत्रों से पहले ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं जहाँ स्थानीय रूप से निर्मित कच्चे बमों ने सीपीआई (एम) और आरएसएस कार्यकर्ताओं दोनों को घायल किया है।

केरल के कन्नूर में अवैध बम निर्माण इकाई में धमाके की खबर आई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है घटनास्थल से कई स्टील बम बरामद हुए हैं। आरोप लग रहा है कि सीपीएम कार्यकर्ता धमाके के समय वहाँ बम बना रहे थे।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना पोन्नियम नामक जगह पर हुई। यह साफ़ नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं। मगर, कहा जा रहा है कि घायल लोग सीपीएम के हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पाल ले जाया गया है।

इस धमाके में कुछ स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। वहीं सूचना पाते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई है। घटना स्थल से उन्हें बम मिले हैं, जिन्हें कुछ पुलिसकर्मी थाने ले गए हैं और कुछ पुलिस मौके पर रहकर उस जगह की जाँच कर रहे हैं।

रिपोर्ट बताती है कि कन्नूर का पोन्नियम और आस-पास के क्षेत्र कुख्यात रूप से कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़ के रूप में पहचाने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन क्षेत्रों से पहले ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं जहाँ स्थानीय रूप से निर्मित कच्चे बमों ने सीपीआई (एम) और आरएसएस कार्यकर्ताओं दोनों को घायल किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -