Homeदेश-समाजकंबल, चादर, तकिया... ट्रेनों में मिलेगा फिर से सब कुछ: भारतीय रेलवे ने की...

कंबल, चादर, तकिया… ट्रेनों में मिलेगा फिर से सब कुछ: भारतीय रेलवे ने की सुविधा बहाल

साल 2020 में महामारी आने के बाद यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देना बंद कर दिया गया था। उन्हें चाहे कितना लंबा सफर हो अपने लिए खुद इंतजाम करना पड़ता था। ऐसे में उन्हें परेशानी भी होती थी।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए तत्काल प्रभाव से ट्रेनों में बेड रोल मुहैया कराने की बड़ी सुविधा को बहाल कर दिया है। गुरुवार (10 मार्च) को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके मुताबिक रेल मंत्रालय अब फिर से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंबल और चादर आदि देने का प्रबंध करेगा।

गौरतलब है कि साल 2020 में महामारी आने के बाद यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देना बंद कर दिया गया था। उन्हें चाहे कितना लंबा सफर हो अपने लिए खुद इंतजाम करना पड़ता था। ऐसे में उन्हें परेशानी भी होती थी। लेकिन अब रेलवे से आए निर्देशों के अनुसार तत्काल प्रभाव से इस सेवा को चालू करने का ऐलान किया गया है। अब आज से जो भी यात्री भारतीय रेलवे से सफर करेंगे उन्हें कंबल और चादर दोनों मिलेगी।

इस बाबत रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। कथिततौर पर यात्रियों द्वारा इस सुविधा को बहाल करने की माँग लंबे समय से चली आ रही थी। इसी माँग को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी दौरे में बेड रोल की सुविधा को जल्द बहाल करने का आश्वासन दिलाया था।

यहाँ बता दें कि भारतीय रेलवे की एसी कोच में जो लोग अपनी रिजर्वेशन करवाते हैं उन्हें रेलवे कंबल, तकिया, चादर देता है। हालाँकि 2020 में ये सुविधा बंद होवे के बाद रेलवे की ओर से कुछ दिनों तक यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरोल किट मुहैया कराए गए, जिसके लिए उन्हें अलग से पेमेंट करना पड़ता था। हालाँकि यह डिस्पोजल बेडरोल आइडिया ज्यादा दिन नहीं चला। अब इस सुविधा के दोबारा शुरू होने पर कई यात्री रेलवे का शुक्रिया कह रहे है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -