Homeदेश-समाज'पुष्पा' देख 3 नाबालिगों ने युवक को घेरकर मार डाला: भौकाल बनाने के लिए...

‘पुष्पा’ देख 3 नाबालिगों ने युवक को घेरकर मार डाला: भौकाल बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले थे मर्डर का Video, पर पकड़े गए

नाबालिगों ने सामने से आ रहे युवक पर पहले डंडे से वार किया। युवक कुछ समझ पता इससे पहले ही दूसरे नाबालिग ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे ने पेट में छुरा घोंप दिया।

दिल्ली पुलिस ने 24 साल के एक युवक की हत्या के मामले में 3 नाबालिग लड़कों पकड़ा है। बताया जाता है कि फिल्म पुष्पा से प्रभावित हो इन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया। वे इससे लोगों के मन में डर बिठाना चाहते थे। तीनों ने मर्डर का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की भी योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए।

हत्या की इस घटना को 19 जनवरी 2022 (बुधवार) को जहाँगीरपुरी इलाके में अंजाम दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान शीबू के तौर पर हुई है। वह जहाँगीरपुरी में ही रहता था। जाँच के दौरान पुलिस को एक CCTV फुटेज में तीन लड़के शीबू से उलझते दिखे। पुलिस ने इसी आधार पर तलाश शुरू की तो स्थानीय निवासियों ने एक आरोपित को पहचान लिया। उससे हुई पूछताछ के आधार पर 24 घंटों में तीनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से मोबाइल और छुरा भी बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपितों ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग की थी। इसे वे इंस्टाग्राम पर अपलोड करना चाह रहे थे। वे पुष्पा और भौकाल जैसी फिल्मों में दिखाए गए गैंगस्टर के रोल से बेहद प्रभावित थे। फिल्म देख उन्होंने अपना गैंग बनाने की योजना बनाई। अपने गैंग की धमक दिखाने और दोस्तों पर असर डालने के लिए हत्या करने का फैसला किया था।

घटना के दिन तीनों ने सामने से आते शीबू पर पहले डंडे से वार किया। शीबू कुछ समझ पाता तब तक दूसरे नाबालिग ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान तीसरे ने शीबू के पेट में छुरा घोंप दिया। घटना को अंजाम दे तीनों आरोपित फरार हो गए। दिल्ली नार्थ ईस्ट की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि शीबू को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -