Homeदेश-समाजकरोलबाग में करना था धमाका, रेकी भी कर ली थी: दिल्ली में पकड़े गए...

करोलबाग में करना था धमाका, रेकी भी कर ली थी: दिल्ली में पकड़े गए ISIS आतंकी अबू युसूफ का कबूलनामा

धौला कुआँ और करोल बाग के बीच रिज रोड के एक हिस्से में एनकाउंटर के बाद इस आतंकी को पकड़ा गया था। घटना के समय वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस ने बताया था कि उसके पास से 15 किलोग्राम विस्फोटक, दो प्रेशर-कुकर IED और एक पिस्तौल बरामद हुआ था।

हाल ही में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू युसूफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार पूछताछ करने में लगी है। इसी दौरान अबू युसूफ ने दिल्ली में धमाके करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

अबू युसूफ ने कहा है कि वो दिल्ली के करोलबाग (KarolBagh) में एक बड़ा बम धमाका करने की प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए उसने पूरे इलाके की अच्छी तरह से रेकी भी कर ली थी। उसने ये भी बताया कि वो काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुकर बम लगा कर धमाका करना चाहता था।

आतंकी अबू युसूफ ने पुलिस को यह भी बताया कि राम मंदिर भूमि भूजन के बाद आईएसआईएस देश के कई हिस्सों में बम धमाके की योजना बना रहा है। आतंकी ने बताया था कि ये धमाके भूमि पूजन के एक महीने के अंदर ही करने की योजना बनाई गई थी। भारत की खुफिया एजेंसियों ने पहले ही आतंकी हमले का अंदेशा जताया था।

गौरतलब है कि धौला कुआँ और करोल बाग के बीच रिज रोड के एक हिस्से में एनकाउंटर के बाद इस आतंकी को पकड़ा गया था। घटना के समय वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस ने बताया था कि उसके पास से 15 किलोग्राम विस्फोटक, दो प्रेशर-कुकर IED और एक पिस्तौल बरामद हुआ था। IED में केवल टाइमर लगाकर इसे सक्रिय करना था। आतंकी खान के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीते दिनों युसूफ की अम्मी कहकशाँ ने बताया था कि वो 3 साल से बम बना रहा था। उसकी अम्मी का कहना था कि वो हमेशा यूट्यूब वीडियो देखता रहता था और अपने मोबाइल फोन पर ही व्यस्त रहता था। युसूफ यूट्यूब पर भड़काऊ वीडियो देखा करता था और पिछले 3 सालों से बम बनाने के काम में जुटा हुआ था।

युसूफ की अम्मी ने बताया था कि 2010 में जब वह सऊदी से लौटा था, तभी से वो कट्ट्टरता की राह पर चल पड़ा था और ISIS के संपर्क में आने लगा था। कहकशाँ ने ये भी बताया कि उसकी इस्लामी कट्टरता के कारण पूरे गाँव ने उससे और उसके परिवार से किनारा कर रहा था। पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया था कि उसने कब्रिस्तान में विस्फोटक का ट्रायल भी किया था। उस समय धुएँ के गुबार से आसमान भर गया था, जिससे गाँव में दहशत का माहौल हो गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -