Homeदेश-समाजकश्मीर के 106 साल पुराने शिव मंदिर में लगी आग, दूर तक दिखी लपटें:...

कश्मीर के 106 साल पुराने शिव मंदिर में लगी आग, दूर तक दिखी लपटें: सेना ने 3 साल पहले कराया था जीर्णोद्धार, देखिए Video

महारानी मंदिर का निर्माण महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने 1915 में करवाया था। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर के डोगरा राजाओं का है। यह धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा नियंत्रित मंदिरों में से एक है और इसका प्रबंधन तत्कालीन शाही परिवार द्वारा किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में प्राचीन शिव मंदिर में 5 जून 2024 (बुधवार) की रात को आग लगने की घटना सामने आई है। ये मंदिर रानी का मंदिर या मोहिनेश्वर शिवालय के नाम से जाना जाता है। सामने आई तस्वीरों में मंदिर में लगी आग की लपटों को देखा जा सकता है।

पत्रकार आदित्य पाज कौल ने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “कश्मीर के गुलमर्ग से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। वहाँ ऐतिहासिक महारानी मंदिर में रात में भीषण आग गई। आपको याद होगा राजेश खन्ना और मुमताज का जय-जय शिव शंकर गाना, वो इसी मंदिर के पास फिलमाया गया था। ये बहुत दुखद है।”

जानकारी के मुताबिक महारानी मंदिर का निर्माण महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने 1915 में करवाया था। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर के डोगरा राजाओं का है। यह धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा नियंत्रित मंदिरों में से एक है और इसका प्रबंधन तत्कालीन शाही परिवार द्वारा किया जाता है।

साल 2021 में, भारतीय सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से कश्मीर के गुलमर्ग में 106 साल पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया था। इस मंदिर में एक मुस्लिम पुजारी सारे अनुष्ठानों को कराता है। लोग इस मंदिर को बहुलवादी संस्कृति का प्रमाण बताता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद लोग इस तरह मंदिर में आग लगने की घटना पर सवाल उठा रहे हैं और दोबारा से इसकी मरम्मत की माँग कर रहे हैं। इसके अलाव कुछ लोग इस घटना को चुनाव में भाजपा की हार से भी जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा को कम सीटें देकर हिंदुत्व को खतरे में डालने का काम हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -