Homeदेश-समाजघाटी में पत्थरबाजों का शिकार बने असरार अहमद ने तोड़ा दम: 30 दिन में...

घाटी में पत्थरबाजों का शिकार बने असरार अहमद ने तोड़ा दम: 30 दिन में 5 नागरिक मारे गए

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में 25 अगस्त को पत्थरबाजों ने सेना का जवान समझकर एक ट्रक ड्राइवर की बर्बरता से हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नूर मोहम्मद डार के रूप में हुई थी।

कश्मीर में पिछले महीने पत्थरबाजों का शिकार हुए कश्मीरी युवक असरार अहमद की बुधवार (सितंबर 4, 2019) तड़के श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गई। लेफ्टिनेंट जेनरल केजेएस ढिल्लन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त को पत्थरबाजों ने असरार अहमद खान को निशाना बनाया था।

शौरा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीते 30 दिनों में घाटी में किसी नागरिक की मौत की यह पाँचवीं घटना है। सभी जानें आतंकियों, पत्थरबाजों और पाकिस्तान परस्तों ने ली है।

असरार अहमद की मौत के बाद श्रीनगर के कुछ इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने इलाके में फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डाउन टाउन और सिविल लाइंस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि, इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में 25 अगस्त को पत्थरबाजों ने सेना का जवान समझकर एक ट्रक ड्राइवर की बर्बरता से हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नूर मोहम्मद डार के रूप में हुई थी। नूर देर शाम ट्रक लेकर वापस घर लौट रहा था कि तभी वहाँ मौजूद कुछ पत्थरबाजों की नजर उस पर पड़ी। पत्थरबाजों ने उसके ट्रक को सुरक्षाबल की गाड़ी और उसे जवान समझ लिया। इसके बाद उन्होंने नूर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -