Homeदेश-समाजJ&K: पत्थरबाजों ने ट्रक ड्राइवर नूर मोहम्मद को सेना का जवान समझकर की हत्या

J&K: पत्थरबाजों ने ट्रक ड्राइवर नूर मोहम्मद को सेना का जवान समझकर की हत्या

नूर मोहम्मद अनंतनाग के ही जरादीपोरा उरहानहॉल इलाके का रहने वाला था। वह रविवार देर शाम ट्रक लेकर वापस घर लौट रहा था कि तभी वहाँ मौजूद कुछ पत्थरबाजों ने उसे जवान समझ पत्थरबाजी शुरू कर दी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में रविवार को पत्थरबाजों ने सेना का जवान समझकर एक ट्रक ड्राइवर की बर्बरता से हत्या कर दी। घटना 25 अगस्त देर शाम 8 बजे घटी। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नूर मोहम्मद डार के रूप में हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नूर मोहम्मद अनंतनाग के ही जरादीपोरा उरहानहॉल इलाके का रहने वाला था। वह रविवार देर शाम ट्रक लेकर वापस घर लौट रहा था कि तभी वहाँ मौजूद कुछ पत्थरबाजों की नजर उस पर पड़ी। पत्थरबाजों ने उसके ट्रक को सुरक्षाबल की गाड़ी और उसे जवान समझ लिया। इसके बाद उन्होंने नूर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

एक अधिकारी के मुताबिक पत्थरबाजी में एक पत्थर नूर के सिर पर लगाा, जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। उसे जल्दबाजी में नजदीक के बिजबेहरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे स्किम्स सौरा रेफर कर दिया। किंतु अस्पताल पहुँचने से पहले नूर ने मौत के आगे अपने घुटने टेक दिए।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुटी और जल्द ही उन्होंने उस पत्थरबाज को ढूँढ निकाला, जिसने नूर पर हमला किया था। आरोपित के खिलाफ़ बिजबेहरा थाने में हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया और अब आगे की कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश लोग इस फैसले को सराह रहे हैं और शांति से इसे स्वीकार रहे हैं। लेकिन फिर भी घाटी में कुछ अराजक तत्व ऐसे मौजूद हैं जो लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इन पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बल लगातार प्रयासरत है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -