Homeदेश-समाजपंचायत चुनाव के नामांकन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर...

पंचायत चुनाव के नामांकन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर समेत तीन को झारखण्ड पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद, झारखंड पुलिस ने प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने मुखिया प्रत्याशी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन के दौरान निकाले गए जुलूस में देश विरोधी नारे लगाने मामला सामने आया है। मुखिया पद के प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर के नामांकन जुलूस में बुधवार को समर्थकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला बुधवार (20 अप्रैल, 2022) दोपहर का है, जब मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर अपने समर्थकों के साथ एक गाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने पहुँचे थे। जहाँ उनके समर्थकों की भीड़ नीचे उतर कर उनके समर्थन में पहले नारेबाजी करती रही। फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। समर्थकों की नारेबाजी के दौरान सबसे हैरानी की बात यह रही कि मुखिया प्रत्याशी शाकिर ने भी नारेबाजी कर रहे समर्थकों को नहीं रोका।

हालाँकि, वीडियो वायरल होने के बाद, झारखंड पुलिस ने प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने मुखिया प्रत्याशी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गिरिडीह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गांडेय प्रखंड के तहत पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के जुलूस के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारा (पाकिस्तान जिंदाबाद) लगाया गया था। घटना कल की है।”

उन्होंने कहा, “मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर के समर्थक प्रखंड कार्यालय गेट के पास उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पाकिस्तान समर्थक नारे लगे। गिरिडीह पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शाकिर और उनके दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उस वायरल वीडियो के संबंध में प्राथमिकी में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है जिसमें पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया गया था। मामले में आगे की जाँच की जा रही है।”

गौरतलब है कि जैसे ही देश विरोधी नारेबाजी का वीडियो देर शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस नारेबाजी की जानकारी एसपी अमित रेणू के संज्ञान में आई और उसके तुरंत बाद एसडीपीओ को मामले में जाँच का आदेश दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -