Homeदेश-समाजहिन्दू देवी-देवताओं को गाली देने वाले नदीम और इरफ़ान को जमानत नहीं, 30-40 की...

हिन्दू देवी-देवताओं को गाली देने वाले नदीम और इरफ़ान को जमानत नहीं, 30-40 की भीड़ के साथ किया था हमला

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित नदीम खान और इरफ़ान खान को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों ने कोर्ट में जमानत पत्र पेश करते हुए आग्रह किया था कि वो दोनों निर्दोष हैं और ये मामला मामूली झगड़े से जुड़ा हुआ है। जोधपुर एडीजे कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मनोज जोशी ने उनका पक्ष सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी और.........

राजस्थान के जोधपुर स्थित मदेरणा में कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू-देवताओं को गाली दिए जाने वाले मामले में कोर्ट ने आरोपितों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि ये घटना 13 जुलाई की है, जब महामंदिर थाने में 30-40 मुस्लिम युवकों की भीड़ के खिलाफ हिन्दू भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोपितों में कई नामजद और अज्ञात भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों को जमानत नहीं दी गई है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित नदीम खान और इरफ़ान खान को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों ने कोर्ट में जमानत पत्र पेश करते हुए आग्रह किया था कि वो दोनों निर्दोष हैं और ये मामला मामूली झगड़े से जुड़ा हुआ है। जोधपुर एडीजे कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मनोज जोशी ने उनका पक्ष सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी और उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया।

परिवादी मुकेश कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, जोधपुर स्थित मदेरणा कॉलोनी के श्रीराम चौक पर हाथ में लाठी-डंडा लिए 30-40 मुस्लिम युवक आ धमके और वहाँ के बोर्ड को फाड़ डाला। इसके बाद वहाँ उपस्थित लोगों के साथ भी उन्होंने मारपीट की। साथ ही हिन्दू देवी-देवताओं को जम कर गालियाँ बकी। ये घटना मदेरणा सरकारी स्कूल के पास हुई। इसके बाद इलाक़े में तनाव पसर गया था।

शुरू में खबर आई थी कि मदेरणा के कालका माता मंदिर रोड और सरकारी स्कूल के पास दो समूहों में जम कर मारपीट हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों पर आरोप लगा था कि वो बाइक से जाते हुए स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। इससे आहात होकर कुछ हिन्दू युवक अपने मोहल्ले में गए और उन्होंने अपने साथियों को बुला कर लाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

इस घटना में पत्थरबाजी की भी खबर आई थी। कई घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर के साथ-साथ गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी फुटेज की जाँच की थी और कइयों को हिरासत में लिया था। थानाधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर स्थिति को सम्भाला था और लोगों को आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -