Homeदेश-समाजकानपुर: 'मोदी चाय' वाले बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या-आँख भी फोड़ी, अखंड रामायण...

कानपुर: ‘मोदी चाय’ वाले बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या-आँख भी फोड़ी, अखंड रामायण पाठ से लौट सोए थे दुकान पर

बलराम सचान अन्य दिनों की तरह ही दुकान के बाहर चारपाई पर रात को सोए थे। सुबह लोगों को उनका शव मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर कानपुर में ‘मोदी चाय’ के नाम से दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा के कार्यक्रमों में गाना गाने वाले बलराम सचान अपनी चाय दुकान के बाहर ही सोते थे। मंगलवार (20 जुलाई 2021) को भी अखंड रामायण पाठ से लौटने के बाद वे अपनी दुकान के बाहर सो गए। लेकिन सुबह उनका शव मिला। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

घटना कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंगलागोपालपुर की है। बलराम सचान ने पीएम मोदी से प्रेरित होकर ‘मोदी चाय’ नाम की एक चाय की दुकान खोल रखी थी। सचान इस चाय की दुकान के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को सचान अखंड रामायण में पाठ के लिए दुकान के पास ही स्थित एक रिसॉर्ट में गए हुए थे। उसके बाद वे अपनी दुकान लौट आए और दुकान के बाहर ही चारपाई पर सो गए। सुबह लोगों को उनकी लाश मिली। रिपोर्टों के अनुसार ईंटों से कुचलकर सचान की हत्या की गई और हत्यारों ने उनकी आँख भी फोड़ दी। सचान की पत्नी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद घाटमपुर थाना प्रभारी ने सचान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उन्होंने खुद घटनास्थल पर जाकर सचान के रिश्तेदारों और गाँव वालों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -