Homeदेश-समाजआतंकियों ने हिंदू होने के कारण की जिस शिक्षिका की हत्या, उनके नाम पर...

आतंकियों ने हिंदू होने के कारण की जिस शिक्षिका की हत्या, उनके नाम पर होगा सरकारी हाई स्कूल: पीड़ित परिवार से मिलने के बाद LG का ऐलान

“जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार को हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेगा। कुलगाम जिले के गोपालपारा स्थित सरकारी हाई स्कूल का नाम शिक्षिका रजनी बाला के नाम पर रखा जाएगा।"

जम्मू-कश्मीर के गोपालपोरा सरकारी हाई स्कूल का नाम हिंदू शिक्षिका रजनी बाला के नाम पर होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार (8 जून 2022) को शिक्षिका के परिजनों से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए रजनी बाला के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि 31 मई को आतंकियों ने स्कूल के बाहर रजनी बाला की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान रजनी बाला के पति राजकुमार ने अपनी पत्नी के सभी पेंशन लाभ बेटी को देने की बात रखी। साथ ही सेवानिवृत्ति तिथि तक पेंशन के तौर पर पूरा वेतन, बेटी की पढ़ाई का खर्च और वयस्क होने पर उसकी नौकरी की माँग रखी। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के चलते अपना तबादला भी गृह क्षेत्र सांबा में करने का आग्रह एलजी से किया।

सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार को हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेगा। कुलगाम जिले के गोपालपारा स्थित सरकारी हाई स्कूल का नाम शिक्षिका रजनी बाला के नाम पर रखा जाएगा। मैंने उनके परिवार से मुलाकात की। उनकी माँगों और परेशानियों को प्राथमिक आधार पर सुलझाया जाएगा।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “रजनी बाला के परिवार के सदस्यों से सांबा में उनके घर पर मुलाकात की। वह घाटी में सबसे पसंदीदा और प्रशंसित शिक्षकों में से एक थीं।”

इधर दिवंगत स्कूल शिक्षिका रजनी बाला की याद में गुरुवार (9 जून 2022) को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनिहाल के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

उल्लेखनीय है कि 31 मई को कुलगाम में आतंकियों ने शिक्षिका रजनी बाला को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय स्कूल में कई अन्य टीचर भी थे, लेकिन आतंकियों ने उन्हें अलग से चुन कर मारा। वह सांबा जिले की मूल निवासी थीं। लेकिन कुलगाम के गोपालपोरा के सरकारी स्कूल में तैनात थीं। घटना के बाद रजनी बाला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -