Homeदेश-समाजहाथ में कलावा-माथे पर टीका लगाकर नाबालिग को फँसाया, फिर पढ़वाने लगा नमाज... ब्रेनवॉश...

हाथ में कलावा-माथे पर टीका लगाकर नाबालिग को फँसाया, फिर पढ़वाने लगा नमाज… ब्रेनवॉश कर ले भागा: भाई ने बहन को बचाने की लगाई फरियाद

लापता लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन हमेशा कमरा बंद कर रखती थी। कमरे की तलाशी के दौरान वहाँ से इस्लाम से जुड़ी किताबें और हिजाब मिला। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की थी तो पता चला कि लड़की एक महीने से भी अधिक समय से नमाज पढ़ रही थी।

लखनऊ के मोहनलालगंज से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की 17 सितंबर से लापता है। मुस्लिम युवक पर ब्रेनवॉश कर उसे भगाने का आरोप है। पीड़ित भाई के अनुसार इस युवक ने हिंदू बनकर उसकी बहन से जान-पहचान बढ़ाई थी। बाद में उससे चोरी छिपे इस्लाम का अनुसरण करवाने लगा। इसके बाद लड़की अचानक लापता हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपित युवक बाराबंकी का रहने वाला है। पीड़ित भाई के अनुसार वह अमन बनकर उसकी बहन से मिला था। वह लखनऊ अपने रिश्तेदार के पास आया था। इसी दौरान उसकी लड़की से जान पहचान हुई थी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित युवक और नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी है।

लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक हाथ में कलावा बाँधता था। माथे पर टीका लगाता था। इसलिए उसकी बहन को शुरुआत में उस पर शक नहीं हुआ। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। जब उसकी बहन को युवक के असली पहचान का पता चला तो उसे धक्का लगा। बावजूद दोनों के रिश्ते खत्म नहीं हुए।

लापता लड़की के भाई ने पुलिस को ये भी बताया कि शुरुआत में उन्हें अफेयर का पता नहीं था। बाद में उसकी बहन का रवैया बदलने लगा। वो हमेशा कमरा बंद कर रखती थी। कमरे की तलाशी के दौरान वहाँ से इस्लाम से जुड़ी किताबें और हिजाब मिला। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की थी तो पता चला कि लड़की एक महीने से भी अधिक समय से नमाज पढ़ रही थी।

डीसीपी साउथ जोन विनीत जायसवाल के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर दोनों की लोकेशन का पता चला है। हालाँकि आरोपित की लोकेशन कोलकाता और नाबालिग लड़की की दूसरी लोकेशन मिल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -