Homeदेश-समाजभारत के लोगों से वोट लेकर अब्बा बना मुखिया, बेटा मोहम्मद अस्मतुल्ला लात मार-मार...

भारत के लोगों से वोट लेकर अब्बा बना मुखिया, बेटा मोहम्मद अस्मतुल्ला लात मार-मार कर जलाया तिरंगा: वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा

मधुबनी पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, हरलाखी पंचायत के मुखिया मोहम्मद जुनैद का पुत्र मोहम्मद अस्मतुल्ला उमगाँव बाजार के समीप वेल्डिंग की दुकान चलाता है। अस्मतुल्ला 15 अगस्त की सुबह तिरंगे में आग लगाकर जला रहा था। इसका वीडियो उसके दुकान में काम कर रहे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया।

बिहार के मधुबनी जिले में एक मुस्लिम युवक द्वारा राष्ट्रध्वज जलाने का मामला सामने आया है। घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोग भड़के हुए हैं। युवक की पहचान मोहम्मद अस्मतुल्ला के रूप में हुई है

वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगाँव बाजार का है। चौक स्थित ग्रिल की एक दुकान में एक युवक तिरंगे को जलाने के बाद उस पर पैर लगाते भी देखा जा सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अस्मतुल्ला हरलाखी पंचायत के मुखिया मोहम्मद जुनैद का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर एमएचडीसी अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने हरलाखी थाना में लिखित आवेदन देकर तिरंगा जलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का माँग की है

मधुबनी पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, हरलाखी पंचायत के मुखिया मोहम्मद जुनैद का पुत्र मोहम्मद अस्मतुल्ला उमगाँव बाजार के समीप वेल्डिंग की दुकान चलाता है। अस्मतुल्ला 15 अगस्त की सुबह तिरंगे में आग लगाकर जला रहा था। इसका वीडियो उसके दुकान में काम कर रहे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया।

मुखिया जुनैद ने बताया बेटे को मानसिक रूप से बीमार 

वहीं, इस पूरे मामले में मुखिया मोहम्मद जुनैद ने अपने बेटे का बचाव करते हुए उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद जुनैद ने कहा, “मेरा लड़का मानसिक रूप से बीमार है, राँची से उसका इलाज चल रहा है।”

पुलिस हिरासत में आरोपित 

वीडियो वायरल होने और लिखित शिकायत के बाद मधुबनी पुलिस ने मामला दर्ज कर मोहम्मद अस्मतुल्ला को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने युवक को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। जाँच के बाद ही कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -