Homeदेश-समाजहिंदू युवती को फँसाने के लिए जाबिर हाथ में कलावा बाँधकर बना जय, रेप...

हिंदू युवती को फँसाने के लिए जाबिर हाथ में कलावा बाँधकर बना जय, रेप करने के बाद उगली सच्चाई

युवती का कहना है जाबिर फारुखी ने उसे अपना नाम पहले जय बताया था। उस समय उसके हाथ में कलावा भी बंधा था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियाँ बढ़ीं और एक दिन जाबिर मौका देख युवती के घर आ गया। वहाँ उसने चाकू की नोक पर उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाई। बाद में वह उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

मध्य प्रदेश के इंदौर में लव-जिहाद (ग्रूमिंग जिहाद) का एक मामला सामने आया है। वहाँ 30 साल की युवती ने जाबिर फारुखी नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि फारुखी ने उसका 10 साल तक शारीरिक शोषण किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने अब इस मामले में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय पीड़िता नयापुर निवासी है। वह विजयनगर स्थित टेलीपरफार्मेंस कंपनी में काम करती थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात जाबिर फारुखी से हुई। जाबिर उससे जय बनकर मिला। उस समय उसने हाथ में कड़ा पहना हुआ था और कलावा बाँधा हुआ था। जाबिर ने युवती को जूना रिसाला स्थित कंपनी में नौकरी दिलाने का झाँसा दिया और इस तरह उससे करीबियाँ बढ़ाईं।

बातचीत बढ़ने के बाद एक दिन वह उसके घर गया और युवती के माता-पिता को वहाँ न पाकर उसका चाकू की नोक पर रेप किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई, जिसको दिखा दिखाकर उसने युवती का आगे भी शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब रेप करने के बाद जाबिर घर से भागने लगा, तब उसने उसके घर से पैसे उठाए और जाते समय अपनी असली पहचान बताई। उसके बाद से वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

युवती कहती है कि ये सब उसके साथ 10 साल से हो रहा था। इससे पहले भी पीड़िता ने अपनी शिकायत थाने में दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, दूसरी ओर जाबिर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। हाल में युवती हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सोहन जोशी के संपर्क में आई और धीरज यादव व बेटी बचाओ प्रमुख प्रदीप नंदनवार, राजा कोठारी, सोनू कल्याणे के साथ थाने पहुँची, जहाँ उसने मामले की सारी जानकारी दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -