Homeदेश-समाजअंतरजातीय विवाह: कमलनाथ के मध्य प्रदेश में महिला को मिली शर्मसार कर देने वाली...

अंतरजातीय विवाह: कमलनाथ के मध्य प्रदेश में महिला को मिली शर्मसार कर देने वाली सज़ा, लोगों ने बनाया वीडियो

एसपी विनीत जैन ने कहा कि इन सभी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है और अब तक 2 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश के एक गाँव में एक महिला को दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने के लिए न सिर्फ़ शर्मसार होना पड़ा बल्कि उसे सज़ा भी दी गई। यह घटना मध्य प्रदेश के झाबुआ ज़िले के देवीगढ़ गाँव की है, जहाँ महिला को सज़ा के रूप में मजबूर किया गया कि वो अपने पति को कंधों पर उठाकर खेत में चले। महिला ने इस सज़ा को पूरा किया और इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने महिला का मजाक उड़ाया, उसे परेशान किया और जयकार करते हुए उसके सामने नाचे-गाए भी।

कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

वीडियो में महिला अपने पति को अपने कंधों पर उठाए हुए नज़र आ रही है। ग्रामीण उसका मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस वक्त वो महिला साँस लेने के लिए रुकती है उस समय लोग उसे गालियाँ देना शुरू कर देते हैं। जबकि सभी लोग हो-हल्ला मचाने के साथ-साथ उसका उपहास उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नाचता हुआ भी दिखता है। वहीं एक और शख़्स झंडा लहराता हुआ नज़र आ रहा है।

झाबुआ के एसपी विनीत जैन ने कहा कि इन सभी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है और अब तक 2 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, जिसकी पुष्टि विनीत जैन ने की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -