Homeदेश-समाजस्कूल की टूर बस में खाने-पीने का सामान बाँट रहा था जावेद खान, छात्राओं...

स्कूल की टूर बस में खाने-पीने का सामान बाँट रहा था जावेद खान, छात्राओं का किया यौन शोषण: भड़के अभिभावक, प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की माँग

महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल के टूर पर गई लड़कियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह आरोप जावेद खान नाम के युवक पर लगा है। जावेद बस में छात्राओं को खाने-पीने का सामान देने के लिए रखा गया था। पीड़ित छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल के टूर पर गई लड़कियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह आरोप जावेद खान नाम के युवक पर लगा है। जावेद बस में छात्राओं को खाने-पीने का सामान देने के लिए रखा गया था। पीड़ित छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार (21 फरवरी 2024) को जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला ठाणे के कपूरबावड़ी क्षेत्र का है। यहाँ के सीपी गोयनका स्कूल की छात्राएँ कुछ दिन पहले अपने अध्यापकों के साथ टूर पर गई थीं। टूर के लिए बस बुक की गई थी, जिसमें खाने-पीने का सामान बाँटने के लिए जावेद खान को रखा गया था। आरोप है कि जावेद ने लड़कियों को खाने का सामान देने के दौरान उनसे छेड़खानी की। इस हरकत पर लड़कियाँ परेशान हो गईं, लेकिन उस समय खामोश रहीं।

हालाँकि, घर लौटकर कई छात्राओं ने अपने परिजनों को 27 साल के जावेद खान की करतूत के बारे में बताया। छात्राओं के परिजन जावेद की इस हरकत से काफी नाराज हुए। उन्होंने सबसे पहले स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में उन्होंने स्थानीय कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित पर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली।

बाद में दबिश देकर पुलिस ने जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया। इस गंभीर घटना पर लचीला रुख अपनाने का आरोप लगाकर कई छात्राओं के अभिभावकों ने सीपी गोयनका स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने इस मामले की गहनता से जाँच करवाने की माँग की है। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस केस की जाँच में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एवं ठाणे के पूर्व नगरसेवक संजय भोईर ने इस इस घटना पर नाराजगी जताई है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में वे भी शामिल हुए। छात्राओं के परिजनों ने जावेद को को जिम्मेदारी देने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। अभिभावकों कहना है कि जब तक प्रिंसिपल पर कार्रवाई नहीं होगी, वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुंबई की बारिश, रंग-बिरंगी जर्सियाँ और FIFA विश्व कप का नशा… जारी हैं फुटबॉल के खूबसूरत किस्से

मुंबई की बारिश, आजाद मैदान में फुटबॉल खेलते बच्चे और विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को बनाम फ्रांस की टक्कर पढ़िए फुटबॉल फीवर की कहानी।

ऑस्ट्रेलिया के लोगों को अपना बुढ़ापा सँवारने के लिए भारत से आस, इन्वेस्ट किए ₹2800 करोड़: जानिए कौन सी स्कीम में मुनाफा पाकर AustralianSuper...

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने भारत में पहली बार निवेश नहीं किया है। इससे पहले साल 2019 में भी कंपनी ने भारत की इस NIIF स्कीम पर भरोसा जताया था।
- विज्ञापन -