Homeदेश-समाजईद का दिन, अल्लाह-हू-अकबर के नारे और मिनी पाकिस्तान: कर्नाटक के मैसूर का वीडियो...

ईद का दिन, अल्लाह-हू-अकबर के नारे और मिनी पाकिस्तान: कर्नाटक के मैसूर का वीडियो वायरल, CM बोम्मई ने कहा- होगी कार्रवाई

कहा जा रहा है कि यह वीडियो मैसूर जिले के नंजनगुड तालुक के कवलांडे गाँव का है। वीडियो 3 मई ईद के दिन का बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिमों की भारी भीड़ सड़क के किनारे खड़ी है और 'नारे ए तकबीर, अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रही है।

कर्नाटक (Karnataka) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ईद के दिन नमाज पढ़कर लौटे मुस्लिमों के समूह का वीडियो रिकॉर्ड करता और अपने गाँव को ‘मिनी पाकिस्तान’ (Mini Pakistan) बताता है। वीडियो वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने जिले के SP को मामले की जाँच करने का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पत्रकारों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री बोम्मई से सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं एसपी से बात करूँगा और इस मामले जाँच और कार्रवाई के लिए कहूँगा।”

कहा जा रहा है कि यह वीडियो मैसूर जिले के नंजनगुड तालुक के कवलांडे गाँव का है। वीडियो 3 मई ईद के दिन का बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिमों की भारी भीड़ सड़क के किनारे खड़ी है और ‘नारे ए तकबीर, अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगा रही है।

इस दौरान वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है, “मजमा देखो अभी, हमारे गाँव का”। इसके बाद उसका साथी कहता है, “ये मिनी पाकिस्तान है, छोटा पाकिस्तान”। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, “कोवलांडे बोले तो छोटा पाकिस्तान।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -