Homeराजनीतिरमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगी 1 घंटा पहले छुट्टी: बिहार सरकार ने मानी...

रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगी 1 घंटा पहले छुट्टी: बिहार सरकार ने मानी माँग, BJP नेता बोले- नवरात्रि-रामनवमी के लिए भी सर्कुलर जारी करो

उधर, नीतीश सरकार के फैसले का RJD ने स्वागत किया है। राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि यह देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। इस कदम से देश की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत होगी। वहीं, जदयू ने कहा कि सरकार के इस फैसले से काम भी प्रभावित नहीं होगा।

चुनाव भी पास है और रमजान भी। ऐसे में तुष्टिकरण की राजनीति ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। लोकसभा चुनावों को देखते हुए बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक घंटे पहले दफ्तर आकर तय समय से एक घंटे पहले घर जाने की छूट दी है। यह छूट हर साल जारी रहेगी।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार (17 मार्च 2023) को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार का यह आदेश हर साल रमजान के महीने में स्थायी तौर पर लागू रहेगा। इस आदेश को बिहार सरकार के प्रधान सचिव की ओर से सभी विभागों, उनके अध्यक्षों, डीजीपी, जिले के अधिकारियों और अन्य अहम अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जहाँ बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम है, वहाँ भी इस आदेश के हिसाब से हाजिरी लगेगी।

सरकार के इस निर्णय को सत्ताधारी पार्टी JDU और RJD ने धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने वाला बताया। वहीं, विपक्षी दल भाजपा ने तंज कसा है। सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार ने नवरात्रि के दौरान हिंदुओं के लिए ऐसा कोई सुविधा नहीं दी गई। भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के त्योहार पर हिंदू कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह का सर्कुलर जारी करना चाहिए।

उधर, नीतीश सरकार के फैसले का RJD ने स्वागत किया है। राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि यह देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। इस कदम से देश की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत होगी। वहीं, जदयू ने कहा कि सरकार के इस फैसले से काम भी प्रभावित नहीं होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गालीबाजों में दिखे ‘स्वतंत्रता सेनानी’ और मोदी सरकार में ‘क्रूर ब्रिटिश’… ‘पत्रकारिता’ के नाम पर इस वामपंथी सनक को छोड़ दो आरफा-श्याम-तनुश्री

आरफा-श्याम-तनुश्री और अनमोल ने उस सीजेपी प्रदर्शन पर राउंड टेबल चर्चा की जो खत्म हो चुकी है, लेकिन झारखंड पेपर लीक पर फेविकोल लगा के बैठे है।

वांगचुक ने 26 दिन भूख हड़ताल कर राहुल गाँधी को दिया राजनीतिक वापसी का मौका, लेकिन उनके अहंकार ने सब चौपट कर दिया

वांगचुक ने बताया कि वह चाहते थे राहुल गाँधी उनका अनशन तुड़वाएँ। जानिए कैसे कॉन्ग्रेस ने CJP आंदोलन से दूरी बनाकर अलग सियासी राह चुनी।
- विज्ञापन -