Homeदेश-समाजई-रिक्शा ड्राइवर राहुल और साथी सौरभ को पीटा, गुड्डू माली को चाकू घोंपा, पुलिस...

ई-रिक्शा ड्राइवर राहुल और साथी सौरभ को पीटा, गुड्डू माली को चाकू घोंपा, पुलिस पर पत्थर फेंके: ‘अपने इलाके में’ राम का भजन सुन भड़की इस्लामी भीड़, लहराए फरसा-तलवार

बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के हमलावरों ने अपने घरों से पत्थरबाजी करने के साथ फरसे और तलवारें भी लहराईं थीं। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में सांप्रदायिक विवाद की खबर है। यहाँ ई-रिक्शा पर भगवान राम का गाना बजा रहे हिन्दू ड्राइवर की पिटाई और पत्थरबाजी की गई है। पत्थरबाजी रोकने के प्रयास में पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोली छोड़ने पड़े। शनिवार (30 मार्च, 2024) को हुई इस घटना से नाराज हिन्दू संगठनों ने थाने के आगे प्रदर्शन किया है और आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग उठाई है। FIR दर्ज कर के अब तक 15 आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सागर शहर के 12 मुहाल इलाके की है। यहाँ शनिवार (30 फरवरी, 2024) रंग पंचमी की रात लगभग 10 बजे ई-रिक्शा चलाने वाला 27 वर्षीय राहुल राठौर अपने साथी सौरभ के साथ 12 मुहाल इलाके से गुजर रहा था। उसके ई-रिक्शा में भगवान राम का गाना बज रहा था। इसी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने राहुल को रोका और गाना बंद करने के लिए कहा। राहुल का आरोप है कि गाना बंद करने एक बावजूद लगभग 100 हमलावरों की भीड़ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

भीड़ ने बीच-बचाव कर रहे सौरभ की भी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने ई-रिक्शे को भी पत्थरों से पीट कर चकनाचूर कर दिया। इस दौरान बेकाबू हो चुकी भीड़ 12 मुहाल इलाके में रहने वाले गुड्डू माली की दुकान तक पहुँच गई। फूल बेचने वाले गुड्डू माली के सीने में चाकू घोंपने का प्रयास किया गया। हमले में गुड्डू घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर राहुल और सौरभ की तरफ से भी लोग जमा होने लगे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज पर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के हमलावरों ने अपने घरों से पत्थरबाजी करने के साथ फरसे और तलवारें भी लहराईं थीं। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इस्लामी भीड़ पुलिस वालों पर भी हमलावर हो गई। कुछ पुलिसकर्मी पत्थरों के हमले में घायल भी हो गए जिनका इलाज चल रहा है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसक भीड़ द्वारा पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल लगा कर हालत को फिलहाल काबू में कर लिया गया है।

घायलों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। इस तहरीर में हमलावरों में नानू, गुड्डू, इजाद और अब्बू सहित कई अन्य लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज हुई कुल 3 FIR में कई अन्य अज्ञात भी हैं जिनको चिह्नित कर के खोजबीन की जा रही है। अब तक 15 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। हिन्दू संगठन के सदस्यों ने हमलावरों और पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग को ले कर थाने पर हंगामा किया है। आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी माँग उठ रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -