Homeदेश-समाज4 साल की बच्ची से ओवैस ने दुकान में किया दुष्कर्म, शोर मचने पर...

4 साल की बच्ची से ओवैस ने दुकान में किया दुष्कर्म, शोर मचने पर फरार: UP पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, पहले 7 साल की बच्ची को बना चुका है निशाना

मुजफ्फरनगर पुलिस के SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपित ओवैस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप के प्रयास की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू की और 24 घंटों के अंदर ओवैस को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 4 साल की एक नाबालिग बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम ओवैश है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दरिंदगी को एक टेलरिंग शॉप के अंदर अंजाम दिया गया जहाँ आरोपित काम करता था। बच्ची की चीख सुन कर आस-पास के लोग जमा हुए तो ओवैस भाग निकला था। जिस दुकान पर ओवैस काम करता है वह भी सरकारी जमीन पर बनी बताई जा रही है। आरोपित इससे पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। घटना शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) की है।

मामला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल का है। मुजफ्फरनगर पुलिस के SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपित ओवैस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप के प्रयास की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू की और 24 घंटों के अंदर ओवैस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ओवैस शातिर अपराधी है जो इस से पहले भी बच्चों को अपना शिकार बना चुका है।

ओवैस के अब्बा का नाम मेहराज है। पुलिस का कहना है कि थाना चरथावल में ओवैस के खिलाफ पहले से ही एक केस दर्ज है। पिछले केस में ओवैस ने 7 साल की एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था। ओवैस अपने पहले केस में जमानत पर था। SP सिटी के मुताबिक पुलिस का प्रयास होगा कि महज 7 दिनों के अंदर तमाम सबूतों को जमा करके अदालत में चार्जशीट पेश कर दिया जाए। साथ ही 1 महीने के अंदर आरोपित को सजा दिलाने के लिए DSP व SHO को केस की बारीकी से पैरवी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अतिरिक्त सक्रियता बच्चियों के खिलाफ आदतन अपराधी ओवैस को किसी अन्य बच्ची को शिकार बनाने से रोकने के लिए है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए पीड़िता बच्ची के पिता ने कहा कि घटना के दिन उनकी बेटी अपने ताऊ के घर जा रही थी। रास्ते में एक दर्जी की दुकान है। उस दुकान में काम करने वाला ओवैस बच्ची को उठा कर दुकान के अंदर ले गया। आरोप है कि यहाँ पीड़िता के साथ रेप किया गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हुए। इस दौरान मौक़ा पा कर ओवैस भाग निकला। पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपित ओवैस की उम्र लगभग 20 साल है।

जिस टेलरिंग शॉप पर ओवैस काम करता था उसका नाम अलाबा टेलर्स है। ऑपइंडिया के अलबा टेलर्स के मालिक को कॉल किया तो उनका फोन बंद आया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -