Homeदेश-समाजआतंकियों के लिए IED मँगाने की फिराक में थी सादिया शेख, कभी जाकिर नाइक...

आतंकियों के लिए IED मँगाने की फिराक में थी सादिया शेख, कभी जाकिर नाइक से करना चाहती थी निकाह

सादिया टेलीग्राम ऐप पर अहल-ए-वफ़ा नाम की आईडी बना कर गिरफ्तार हिना बेग और जहानजेब के अलावा दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद आतंकी अब्दुल्ला बाशित से लगातार सम्पर्क में थी।

भारत में अपने प्रसार के लिए वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) अब नए तौर-तरीके आजमा रहा है। आतंकी संगठन अब इसके लिए महिलाओं का सहारा ले रहा है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के खुलासे के अनुसार, ISIS ने अपनी विचारधारा फैलाने के लिए महिलाओं को कमान देना शुरू कर दिया है। NIA के अनुसार, मेट्रो सिटीज की इन महिलाओं ने सोशल मीडिया को हथियार बना कर आतंकी विचारधारा फैलाने का बीड़ा उठाया है।

इन महिलाओं को ISIS ने विस्फोटक जमा करने का काम भी दे रखा है। एजेंसी को इस मामले में एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। NIA ने पुणे से सादिया शेख नामक महिला को गिरफ़्तार किया है, जो इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में लगी हुई थी। सादिया अनवर शेख कभी आतंकी जाकिर मूसा से निकाह करने के लिए जम्मू कश्मीर तक पहुँच गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डी-रैडकलाइज वाली प्रक्रिया पूरी कर के छोड़ दिया था।

कहा जाता है कि जाकिर मूसा ने सादिया के अरमानों पर पानी फेरते हुए उसके साथ निकाह करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वो निकाह का प्रस्ताव लेकर जम्मू-कश्मीर में ISIS के सबसे बड़े सरगना वकार के पास गई, लेकिन वकार ने भी उसके प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद उसने इसी आतंकी संगठन का खुरासान मॉड्यूल ज्वाइन कर लिया था। सादिया टेलीग्राम ऐप का प्रयोग कर के दूसरे आतंकियों से IED मँगाने की फिराक में थी।

इससे पहले स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट खुरासान मॉड्यूल की आतंकी हिना बशीर और जहानजेब सामी को गिरफ्तार किया था। उनसे हुई पूछताछ में सादिया के बारे में कई चीजें पता लगी थीं। ‘आजतक’ की ख़बर के अनुसार, सादिया टेलीग्राम ऐप पर अहल-ए-वफ़ा नाम की आईडी बना कर गिरफ्तार हिना बेग और जहानजेब के अलावा दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद आतंकी अब्दुल्ला बाशित से लगातार सम्पर्क में थी।

अब्दुल वासित तिहाड़ जेल से ही ‘वॉइस ऑफ इंडिया’ नामक कट्टरवादी मैगजीन निकाल रहा था, जिसमें ये महिलाएँ उसकी मदद कर रही थीं। इस पत्रिका का उपयोग सीएए को लेकर लोगों को भड़काने के लिए भी किया गया था। इसके लिए आपत्तिजनक कंटेंट्स प्रकाशित किए गए थे। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में ये आतंकी धारदार हथियारों से हमला करने की फिराक में थे। फ़िलहाल इनसे पूछताछ जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -