Homeदेश-समाज51 दिनों तक 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करते रहे बलात्कार

51 दिनों तक 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर करते रहे बलात्कार

22 अप्रैल को पीड़िता किसी तरह वहाँ से भाग निकलने में कामयाब हुई और अपने माता-पिता के पास पहुँची। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआत में किशोरी के पिता ने आरोपित के साथ कथित तौर पर समझौता कर लिया था, लेकिन बाद में पिता ने कहा कि समझौता दबाव में किया गया था।

नोएडा में तीन युवकों ने 16 साल की एक लड़की को बंधक बना लिया और 51 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। नोएडा के मामूरा इलाके में रहने वाली एक किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने किसी अनजान जगह ले जाकर उसे बंदी बना लिया। 51 दिन बाद किसी तरह लड़की वहाँ से भागने में कामयाब रही।

नोएडा पुलिस के अनुसार पीड़िता पढ़ी-लिखी नहीं है और वह बता नहीं पा रही है कि युवकों ने उसे कहाँ बंधक बनाकर रखा था। हालाँकि, वह उन दो लड़कों को पहचान सकती है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी, एसपी (क्राइम) के पास जाने के बाद FIR दर्ज की गई।

किशोरी के पिता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, छोटू और सूरज दोनों उनके घर गए और बेटी का विश्वास जीतकर उसे अगवा कर ले गए। यह घटना मार्च के पहले सप्ताह में हुई थी। लड़की के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं और आरोपी लड़कों में छोटू मध्य प्रदेश के छतरपुर, और सूरज, महोबा का रहने वाला है।

भागने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी देते थे

शिकायत के अनुसार, “अगवा की गई किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था, जहाँ उसके साथ 2 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक कई बार रेप किया गया। पीड़िता ने भागने की कोशिश करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी गैरमौजूदगी में आदित्य किशोरी के साथ मारपीट करता था, वह नोएडा सेक्टर 135 में रहता है।” शिकायतकर्ता पिता ने बताया है कि तीसरा आरोपित आदित्य, बाँदा जिले का रहने वाला है।

22 अप्रैल को पीड़िता किसी तरह वहाँ से भाग निकलने में कामयाब हुई और अपने माता-पिता के पास पहुँची। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआत में किशोरी के पिता ने आरोपित के साथ कथित तौर पर समझौता कर लिया था, लेकिन बाद में पिता ने कहा कि समझौता दबाव में किया गया था। पड़ोसियों ने कहा कि पुलिस शिकायत से उनकी बदनामी होगी और बहकावे में आकर उन्होंने लिखित समझौते पर दस्तखत कर दिए थे। फेज-3 एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस के सामने किसी कागजात पर दस्तखत नहीं किए गए थे, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही किशोरी का बयान लिया जाएगा। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -